मेंटली टॉर्चर का केस दर्ज

जानकारी के मुताबिक पीड़ित 14 साल के नाबालिग लड़के ने एएसपी शिव कुमार यादव को लिखित में शिकायत देते हुए कहा है कि एक 45 साल की महिला ने उसका जीना दुश्वार कर दिया है। महिला के खिलाफ मेंटली टॉर्चर का केस दर्ज कराया है। शहडोल के गोहपारू गांव का रहने वाले 14 साल के इस आदिवासी लड़के ने पुलिस को पूरी बात बताई है। उसका कहना है कि यह महिला कुछ दिनों पहले उसके घर पर रहने आई थी। वह उसके घर पर काफी दिन तक रही उसके बाद वहां से चली गई। महिला के पति की मौत हो चुकी है और उसे अपने पति से बच्चे भी है। इसके बाद अब वह महिला उस पर फिजिकल रिलेशंस बनाने का आरोप लगा रही है।

लोग उसे बुरा समझ रहे

महिला यह बात सरेआम कह रही है कि उस नाबालिग लड़के ने उसे प्रेग्नेंट किया और उसके बच्चे का पिता वहीं लउ़का है। ऐसे में लड़के ने पुलिस को यह भी बताया कि करीब 2 महीने पहले इस बात की शिकायत पुलिस में की थी, लेकिन मामला पंचायत में सिमट कर रह गया। इस दौरान भी कोई फैसला नही हो पाया है। इससे उसकी चारो ओर बदनामी हो रही है। हर तरफ उस महिला के आरोपो से लोग उसे बुरा समझ रहे हैं। इससे उसकी पढाई भी बरबाद हो रही है। इतना ही नहीं पीड़ित लड़के का यह भी कहना है कि वह इस आरोप को लेकर दिमागी रूप से काफी परेशान है। जिससे उसकी जान का भी खतरा है। वहीं अब इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।

Hindi News from India News Desk

National News inextlive from India News Desk