-देश के कई हिस्सों में 39 जगहों पर रेड

-पटना में ही 25 ठिकानों पर हुई रेड

PATNA : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने विनोद शिवा ग्रुप के फ्9 ठिकानों पर रेड कर करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया है। साथ ही कंपनी के बारे में यह भी पता चला कि उसका सलाना टर्न ओवर करीब ख्भ्0 करोड़ का है और इनकम टैक्स में उसका एक परसेंट ही दिखाया जाता है। इस ग्रुप के डायरेक्टर विनोद कुमार है। पटना में ही इस ग्रुप के ख्भ् ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इसके अलावा बिहार के कई जिलों सहित झारखंड और कोलकाता में रेड की गई।

कोलकाता में छह जगहों पर रेड

मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर, छपरा, गया, औरंगाबाद, मोहनियां, सासाराम, धनबाद और आसानसोल में रेड किया गया। कोलकात्ता के छह जगहों पर रेड किया गया। गुरुवार की सुबह ही एक साथ रेड की गई। देर रात तक रेड चल रही थी और उसका आकलन किया जा रहा था। इस संबंध में डायरेक्टर इंवेस्टिगेशन बिहार झारखंड कुमार संजय ने बताया कि ग्रुप का जो टर्न ओवर है उससे काफी कम दिखाया जा रहा था। अभी ख्भ्0 करोड़ का टर्न ओवर होने का पता चला है। अनुसंधान जारी है। एक साथ फ्9 जगहों पर रेड किया गया है जिसमें सिर्फ पटना में ही ख्भ् जगहों पर छापेमारी की गई है।