-बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू

PATNA: बिहार विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत गुरुवार को हुई। इसमें बिहार के आर्थिक सर्वेक्षण ख्0क्म्-क्7 को पेश किया गया। इसमें बिहार ने देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ कर आगे पहुंच गई है। सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार प्रदेश में साक्षरता दर ख्00क् में ब्7 प्रतिशत थी, जो ख्0क्क् में बढ़कर म्क्। 8 प्रतिशत हो गई। एक दशक में क्ब्.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ख्00क् से ख्0क्क् के दशक में सभी राज्यों में भी सबसे ज्यादा है। राष्ट्रीय स्तर पर 8.क् प्रतिशत अधिक वृद्धि हुई है। सबसे अधिक वृद्धि दर हासिल करने वाला बिहार साक्षरता दरों में लैंगिक अंतराल को कम करने में भी काफी सफल रहा। ख्00क् में पुरुष साक्षरता दर म्0.फ् प्रतिशत और महिला साक्षरता दर फ्फ्.म् प्रतिशत थी। इस तरह से लैंगिक अंतर ख्म्.7 फीसद था। ख्0क्क् में बढ़कर पुरुष साक्षरता दर 7क्। ख् प्रतिशत और महिला साक्षरता दर भ्क्.भ् प्रतिशत हो गया। इसमें लैंगिक अंतर घटकर ख्0.क् फीसद रह गई। इसके बाद भी प्रदेश की साक्षरता दर अभी भी देश में सबसे कम है। गवर्नर रामनाथ कोविंद ने विधानमंडल के बजट सत्र के शुभारंभ किया।

प्रशस्त किया विकास का मार्ग

गवर्नर ने कहा कि बिहार सरकार ने विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। स्टेट का अपना कर राजस्व ख्0क्भ्-क्म् में ख्भ् हजार ब्ब्9 करोड़ रुपए था जो पिछले वित्तीय वर्ष से ख्ख्.म्भ् परसेंट अधिक है। वर्ष ख्0क्म्-क्7 में ख्9 हजार, 7फ्0 करोड़ रुपए कर राजस्व का अनुमान है। वर्तमान मूल्यों पर वर्ष ख्0क्भ्-क्म् में सकल घरेलू उत्पाद ब् लाख 87 हजार फ्क्म् करोड़ रुपए है जो वर्ष ख्0क्म्-क्7 में बढ़कर भ् लाख, ब्0 हजार, भ्भ्म् करोड़ रुपए अनुमानित है। गवर्नर रामनाथ कोविंद ने कहा कि प्रशासनिक संरचनाओं को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के साथ नागरिकों को कानूनी अधिकार देकर सशक्त बनाया गया है। भ्रष्टाचार की समस्या से निपटने के लिए बिहार लोक सेवाओं का अधिकार कानून लागू है।

आगे बढ़ रहा है बिहार

वहीं विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि सदस्यों से जन सरोकारों से जुड़े मुद्दे स्वस्थ बहस के माध्यम से हल करने की अपेक्षा है। सभापति ने कहा कि बिहार आगे बढ़ रहा है। शराबबंदी और नशामुक्तिको लेकर ख्क् जनवरी को बने मानव श्रृंखला विश्व कीर्तिमान है। हमेशा की तरह बिहार ने राष्ट्र को नई दिशा दी है। सभापति ने सदन के संचालन के लिए नवल किशोर यादव, रामलषण राम रमण, केदाननाथ पांडेय और देवेश ठाकुर को अध्यासीन सदस्य मनोनीत किया।

मृतकों को दी श्रद्धांजलि

गवर्नर के अभिभाषण की प्रति सदन की मेज पर रखी। धन्यवाद नीरज कुमार और समर्थन दिलीप चौधरी ने किया। दिवंगत हस्तियों रामनंदन सिंह, किशोरी सिन्हा, सुरेन्द्र प्रसाद तरुण, मो.एजाजुल हक, प्रमोद कुमार शर्मा, शांति देवी, ओमपुरी और नाव हादसे में मारे गए लोगों के प्रति सदन में दो मिनट मौन रखकर सभी को श्रद्धांजलि दी गई।