8 साल की उम्र में रूक गया था विकास

वेल्स की रहने वाली एली जोन्स रेयर फेशियल डिफोर्मिटी कंडीशन के साथ पैदा हुई थीं। 8 साल की उम्र में ही उसके जबड़ों का विकास रुक गया था। इस बीमारी के कारण उसके जबड़े अच्छे ढंग से डेवलप नहीं हो पा रहे थे। जिसके चलते उसका चेहरा बिल्कुल बिगड़ गया था। इतना ही नहीं बीमारी के चलते उसके दांतों का अलाइनमेंट भी बिगड़ गया था। जिसके बाद एली लोगों से बात करने में कतराने लगी थीं।

20 साल की उम्र में ठीक हुईं एली

दांतों के इलाज के लिए जब वो डेंटिस्ट जॉय हिक्समैन के पास गई तब उन्हें बीमारी का पता चला। 14 साल की एली को जब अपनी बीमारी का पता चला तो ग्लैन हॉस्पिटल के सर्जन एम्मा वूलवी ने एली के जबड़ की सर्जरी को लेकर काम करना शूरू किया। 16 साल की उम्र में एली की पहली सर्जरी हुई। इसके बाद हर साल एली की एक सर्जरी हुई। चार सर्जरी के बाद 20 साल की एली जोन्स न सिर्फ खूबसूरत हो गई हैं बल्कि उसका कॉन्फिडेंस भी लौट आया है।

Weird News inextlive from Odd News Desk