1. इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में 15 बिलियन यानी 98,805 करोड़ का खर्च आएगा। जिसमें कि 81 परसेंट की मदद जापान करेगा।

2. यह ट्रेन 320 किमी/घंटे की स्पीड से चलेगी। जिसके चलते मुंबइ से अहमदाबाद की दूरी 8 घंटे से घटकर 2 घंटे रह जाएगी।

3. हालांकि इस प्रोजेक्ट के तहत मुंबई-अहमदाबाद ट्रैक पर रेल की स्पीड 350 किमी/घंटे को बढ़ाया जाएगा।

4. यह प्रोजेक्ट 2017 में शुरु होगा और 2023 तक चलेगा।

5. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में 11 नए टनल बनाने होंगे। जिसमें कि एक मुंबई के नजदीक समुद्र के अंदर बनेगा।

6. यह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स से शुरु होगा। हालांकि अहमदाबाद का प्वॉइंट अभी डिसाइड नहीं हो पाया है।

7. इस प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित स्टेशनों में मुंबई-पुणे सेक्शन में लोनावला का नाम है। जबकि मुंबई-अहमदाबाद सेक्शन में सूरत, भरूच और वड़ोदरा के नाम प्रस्तावित हैं।

8. मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन का किराया राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच से डेढ़ गुना ज्यादा होगा। यह तकरीबन 2800 के आसपास होगा।

9. इस बुलेट ट्रेन में रोजाना 40 हजार पैसेंजर्स यात्रा कर सकेंगे।

10. इस बुलेट ट्रेन की लागत प्रति किमी 80-120 करोड़ रुपये आएगी। जबकि एक साधारण ट्रैक पर यह लागत 10-12 करोड़ रुपये होती है। हालांकि मेट्रो ट्रेन में यह खर्च 150-200 करोड़ रुपये आता है।

inextlive from Business News Desk

Business News inextlive from Business News Desk