1- विवेक एक्सप्रेस

भारत का सबसे लंबे रूटों में कन्याकुमारी से डिब्रूगढ़ वाला रूट है। इस पर विवेक एक्सप्रेस चलती है। यह ट्रेन 4,213 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 80 घंटे 15 मिनट का समय लेती है। करीब 56 जगह पर रुकती है। दुनिया की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में 9 वें नंबर पर है।

164 साल पहले सवा घंटे में 33.7 km चली थी भारत की पहली पैसेंजर ट्रेन,ये हैं भारत की सबसे लंबी दूरी वाली पांच रेलगाड़ियां

2- हिमसागर एक्सप्रेस

यह भी भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में शामिल है। हिमसागर एक्सप्रेस जम्मू से कन्याकुमारी के बीच की करीब 3714 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इतनी दूरी में हिमसागर एक्सप्रेस करीब 71 घंटे और 35 मिनट का वक्त लेती है। यह रेलगाड़ी करीब 72 जगहों पर पर रुकती है।

164 साल पहले सवा घंटे में 33.7 km चली थी भारत की पहली पैसेंजर ट्रेन,ये हैं भारत की सबसे लंबी दूरी वाली पांच रेलगाड़ियां

3- नवयुग एक्सप्रेस

सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में नवयुग एक्सप्रेस भी शामिल है। तीसरे स्थान नंबर पर बनी नवयुग कर्नाटक के मेंगलोर से जम्म-कश्मीर तक जाती है। यह करीब 3,685 किमी की दूरी तय करने में 68 घंटे और 20 मिनट में लेती है। 12 राज्यों से गुजरते हुए यह ट्रेन करीब 61 जगहों पर रुकती है।  

164 साल पहले सवा घंटे में 33.7 km चली थी भारत की पहली पैसेंजर ट्रेन,ये हैं भारत की सबसे लंबी दूरी वाली पांच रेलगाड़ियां

4- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस

भारत के सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस भी आती है। यह ट्रेन बेंगलुरू के यशवंतपुर से होकर असम के डिब्रूगढ़ तक जाती है। इस दौरान यह करीब 3,547 किमी की दूरी 68 घंटों में पूरी करती है। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस करीब 33 स्टेशनों पर रुकती है।

164 साल पहले सवा घंटे में 33.7 km चली थी भारत की पहली पैसेंजर ट्रेन,ये हैं भारत की सबसे लंबी दूरी वाली पांच रेलगाड़ियां

5- तेन जम्मू एक्सप्रेस

सबसे लंबी दूरी करने वाली यह पांचवीं ट्रेन है। तमिलनाडु के तिरुनल्वेली से जम्मू तक जाने वाली यह तेन जम्मू एक्सप्रेस करीब 3,561 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इतनी दूरी तय करने में यह करीब 70 घंटों का वक्त लेती है। इस दौरान यह करीब 70 जगहों पर रुकती है।

164 साल पहले सवा घंटे में 33.7 km चली थी भारत की पहली पैसेंजर ट्रेन,ये हैं भारत की सबसे लंबी दूरी वाली पांच रेलगाड़ियां

ऐसे में अब तो आप जान ही चुके हैं देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ियों के बारे में। ऐसे में अब आप अगर इन रूटों पर जाना होगा तो खुद से ट्रेनों का चुनाव कर कर सकते हैं। इसके अलावा अपने साथियों को भी इसकी सलाह दे सकते हैं।

 Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk