इन क्षेत्रों में घूसखोरी बढ़ी

जी हां भ्रष्टाचार विरोधी वैश्विक नागरिक संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल (टीआई) की यह सर्वेक्षण रिपोर्ट जुलाई 2015 और जनवरी 2017  के बीच की है। इसमें इंडिया, चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया, वियतनाम, साउथ कोरिया, हांगकांग, कंबोडिया, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, जापान, ताइवान, म्यामार, श्रीलंका, थाईलैंड आदि देश इसमें शामिल रहे। 16 देशों के करीब 21861 लोगों से बात की गई है। जिसमें भ्रष्टाचार के प्रति उनके अनुभव और विचार सामने आए हैं। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भ्रष्टाचार व घूसखोरी के इस अध्ययन में भारत को सर्वाधिक घूसखोरी वाला देश बताया गया है। रिपोर्ट में रिश्वत खोरी के सबसे ज्यादा मामले पब्लिक स्कूल, सार्वजनिक क्लीनिक या अस्पताल, सरकारी दस्तावेज, पुलिस और अदालतों में सामने आए हैं।

एशिया में सबसे भ्रष्‍ट देश भारत,लोगों का मानना पीएम मोदी 'देख लेंगे'

69 फीसदी लोगों ने दी घूस

इसमें यह साफ है कि साल 2016 में जापान में करीब 0.2 फीसदी से लेकर भारत के करीब 69 फीसदी लोगों को सरकारी सेवाओं के उपयोग के लिए घूस देनी पड़ी। हालांकि इस सर्वे रिपोर्ट में कई आधारों पर लोगों से बात की गई है। जिसमें यह भी साफ हुआ है कि इन 16 देशों में कई देशों के नागरिकों को अपने देश की सरकारों से काफी उम्मीदें हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मुख्य मुद्दा लेकर सत्ता में आई थी। इस दौरान एनडीए सरकार ने कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार की आलोचना की थी।

एशिया में सबसे भ्रष्‍ट देश भारत,लोगों का मानना पीएम मोदी 'देख लेंगे'

पीएम मोदी से बड़ी उम्मीदें

एनडीए ने भ्रष्टाचार मिटाने का वादा किया था। जिसमें 2 जी स्पेक्ट्रम, कोयला आवंटन और सीडब्ल्यूजी घोटालों के मामलों को उजागर करने और भ्रष्टाचार मिटाने का वादा खुद पीएम मोदी ने किया था। जिससे आज बड़ी संख्या में भारतीयों को अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ी उम्मींदे और उन पर भरोसा है। रिपोर्ट में साफ हुआ है कि पीएम मोदी के नोटबंदी जैसे प्रयास सफल भी हो रहे हैं। भारत की तरह दूसरे देशों में भी अपनी सरकारों से उम्मीद है। भ्रष्टाचार के स्तर को लेकर पांच लोगों में से एक व्यक्ति को लगता है कि इसके स्तर में कमी आ रही है।

एशिया में सबसे भ्रष्‍ट देश भारत,लोगों का मानना पीएम मोदी 'देख लेंगे'

सरकार सफल प्रयास कर रही

वहीं पांच में से दो लोगों को लगता है कि भ्रष्टाचार का स्तर बढ़ गया है। वहीं एक तिहाई लोगों को लगता है कि कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। वहीं चीन में 73प्रतिशत लोगों को भ्रष्टाचार के स्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है। थाईलैंड में सिर्फ 14 प्रतिशत लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। भारत में, सर्वेक्षण के दौरान 41% लोगों माना कि भ्रष्टाचार का स्तर बढ़ गया है। इंडोनेशिया में 65%, मलेशिया में 59%, वियतनाम में 56%, दक्षिण कोरिया में 50% और हांगकांग में 46% लोग हैं। हालांकि भारत में करीब 53% लोगों ने यह माना है कि उनकी सरकार सफल प्रयास कर रही है।

एशिया में सबसे भ्रष्‍ट देश भारत,लोगों का मानना पीएम मोदी 'देख लेंगे'

जब शादीशुदा महेश भूपति का दिल लारा दत्ता पर आया, जानें भूपति-लारा की लव स्टोरी

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk