स्टंप कर दिया

भारत की खराब फील्डिंग का प्रदर्शन इस मैच में भी जारी रहा और एरोन फिंच जब 20 रनों पर थे तब बरिंदर सरन की गेंद पर मिडऑफ पर गुरकीरत ने उनका आसान कैच छोड़ा। वैसे फिंच इसका लाभ नहीं उठा पाए और 21 के निजी स्कोर पर उमेश यादव की गेंद पर धोनी को कैच थमा बैठे। इसके बाद शॉन मार्श को स्मिथ का साथ मिला और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। स्मिथ 41 रन बनाने के बाद जडेजा की गेंद पर स्लिप में रहाणे द्वारा लपके गए। जडेजा ने मेहमानों को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई जब उन्होंने जॉर्ज बैली (23) को ललचाया और विकेटकीपर धोनी ने उन्हें स्टंप कर दिया। ईशांत ने मार्श (62 रन, 6 चौके) को धोनी के हाथों झिलवाकर टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। मिचेल मार्श 17 रन बनाने के बाद उमेश यादव के शानदार थ्रो पर रन आउट हुए जबकि ईशांत ने मैथ्यू वेड (6) को शिखर धवन के हाथों झिलवाया।

लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्िलक करें:

रिकॉर्ड तोड़ दिया

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पिछले दो मैचों में शतक लगाने वाले रोहित इस मैच में असफल रहे और मात्र 6 रन बनाकर रिचर्डसन की गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड को कैच थमा बैठे। विराट ने जैसे ही पारी में 19 रन पूरे किए, उन्होंने वन-डे में सबसे तेजी से 7000 रन पूरे करने का द. अफ्रीका के एबी डी'विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एबी ने 166 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी जबकि कोहली ने मात्र 161वीं पारी में इसे हासिल किया। कोहली ने 51 और धवन ने 76 गेंदों में अर्द्धशतक पूरे किए। विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की भागीदारी करने के बाद धवन पैवेलियन लौटे। वे हेस्टिंग्स की धीमी गेंद को शफल कर खेलने के चक्कर में बोल्ड हुए। उन्होंने 9 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। इसके बाद विराट का रहाणे ने अच्छा साथ दिया। कोहली ने रिचर्डसन की गेंद पर 1 रन लेते हुए 24वां वन-डे शतक पूरा किया।

कीर्तिमान तोड़ा

यह उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा शतक है। उन्होंने 105 गेंदों में 6 चौकों व 1 छक्के की मदद से यह उपलब्धि हासिल की। कोहली ने सबसे तेजी से 24 वन-डे शतक लगाने के मामले में सचिन तेंडुलकर का कीर्तिमान तोड़ा। रहाणे ने 15वां अर्द्धशतक पूरा किया। उन्होंने हेस्टिंग्स की गेंद पर लांग ऑन पर लंबा शॉट लगाया, स्मिथ ने कैच लपका लेकिन वे खुद को संभाल नहीं पा रहे थे इसलिए उन्होंने गेंद अंदर उछाल दी जिसे मैक्सवेल ने लपका। रहाणे ने 55 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्का लगाया। कोहली 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 117 रन बनाने के बाद हेस्टिंग्स की गेंद पर बैली द्वारा लपके गए। पदार्पण मैच खेल रहे गुरकीरत 8 रन बनाकर फॉकनर के शिकार बने। कप्तान धोनी 23 रन बनाकर हेस्टिंग्स के चौथे शिकार बने। रवींद्र जडेजा 6 और पदार्पण मैच खेल रहे रिषी धवन 3 रन बनाकर नाबाद रहे। हेस्टिंग्स ने 58 रनों पर 4 विकेट लिए।

inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk