साउथ अफ्रीका के खिलाफ अजेय बढ़त

साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हीं के घर पर सीरीज जीतना आसान काम नहीं। भारत पिछले 25 सालों से जीत की आस लिए अफ्रीका दौरा करता रहा। जीत मिली तो विराट कोहली की कप्तानी में। 6 मैचों की मौजूदा वनडे सीरीज में भारत 4-1 से आगे है अब आखिरी मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा। यह मैच भारत हार भी जाता है तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भारत ने यह सीरीज पहले ही जीत ली है।

श्रीलंका को 2-1 से हराया

पिछले साल श्रीलंका टीम वनडे सीरीज खेलने भारत आई थी। उस वक्त 3 मैचों की वनडे सीरीज खेले गई थी और भारत ने 2-1 से इसे अपने नाम किया।

न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया

2017 में ही न्यूजीलैंड टीम भी भारत दौरे पर थी। भारत और कीवी टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। जिसमें भारत ने 2-1 से शानदार जीत दर्ज की थी।

Ind vs SA : भारत के सीरीज जीतने के बावजूद आखिरी वनडे को रोमांचक बनाती हैं ये 8 वजहें

ऑस्ट्रेलिया को दी थी मात

श्रीलंका, न्यूजीलैंड ही नहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी भारत ने पटखनी दी है। दोनों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई जिसे भारत ने 4-1 से अपने नाम किया।

श्रीलंका का किया सफाया

2017 में ही भारत ने श्रीलंका का दौरा भी किया। अपने घर पर तो जीत मिली, श्रीलंकाई धरती पर भी विराट सेना ने जीत के झंडे गाड़े। मेहमान भारत ने श्रीलंका का वनडे में पूरी तरह से सफाया कर दिया। 5 मैचों की वनडे सीरीज भारत ने 5-0 से जीत ली थी।

वेस्टइंडीज में किया सफाया

विराट कोहली ने कैरेबियाई धरती पर भी जीत का स्वाद चखा। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई जिसमें भारत को 3-1 से जीत मिली।

आंखों से इशारा कर लाखों दिलों को दीवाना बनाने वाली यह लड़की इस भारतीय क्रिकेटर को करती है पसंद

इंग्लैंड को भी दी पटखनी

2016 के अंत में इंग्लैंड टीम भारत दौरे पर आई थी। यह टूर ज्यादा बड़ा नहीं था, दोनों टीमों के बीच सिर्फ 3 मैच खेले गए जिसमें भारत को 2-1 से जीत मिली।

न्यूजीलैंड को भी हराया

2016 में कीवी टीम ने भारत दौरा किया था। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस बार का मुकाबला बराबरी का था। मेहमान कीवी ने भारत को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि सीरीज 3-2 से भारत के नाम रही।

जिंबाब्वे को भी हराया

2016 में ही भारतीय टीम जिंबाब्वे के दौरे पर गई थी। उस वक्त तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई और सभी मैच भारत की झोली में आए।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk