करो या मरो का है यह मुकाबला

केपटाउन टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम जीत के इरादे से सेंचुरियन मैदान पर उतरी है। भारत के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। तीन मैचों की सीरीज में मेजबान साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे है। ऐसे में वह सेंचुरियन टेस्ट भी जीत गए तो भारत यह सीरीज हार जाएगा। कप्तान विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम दूसरा टेस्ट जीतने में पूरी जी-जान लगा देगी। इसके साथ ही भारत को अपने पिछले टेस्ट की गलतियों को भुलाना होगा, जिसमें बल्लेबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। खासतौर से कप्तान कोहली को क्रीज पर डटे रहकर भारत को बड़े टोटल तक पहुंचाना होगा।

ind vs sa : सेंचुरियन में आज तक सिर्फ एक भारतीय ने लगाया है शतक,जानें कौन है वो

8 साल पहले खेला था मैच

साउथ अफ्रीका के सेंचुरियन मैदान पर भारत ने आज तक सिर्फ एक टेस्ट खेला है, वो भी 8 साल पहले। साल 2010 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम अफ्रीका के दौरे पर गई थी। तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट सेंचुरियन मैदान पर खेला गया। भारत को इस ग्राउंड की कंडीशन की जानकारी नहीं थी। बस फिर क्या था साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को ऐसा नचाया, कि उस वक्त टीम में सहवाग, गंभीर, सचिन और द्रविड़ जैसे तमाम दिग्गज थे लेकिन किसी का बल्ला भी नहीं चल पाया।

Ind vs SA : सेंचुरियन में ऐसा है भारत का रिकॉर्ड, 7 बल्लेबाज तो दहाई के अंक तक नहीं पहंच पाए थे

निराशाजनक रहा था भारत का प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पिच पूरी तरह से गेंदबाजों की मददगार थी। ऊपर से अफ्रीकी टीम में डेल स्टेन और मोर्न मोर्कल जैसे खतरनाक गेंदबाज अपने चरम पर थे। स्टेन और मोर्कल की जोड़ी ने ऐसा तूफान मचाया कि टीम इंडिया पहली पारी में 136 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के 7 खिलाड़ी तो दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच सके थे। यह तो अच्छा था कि आखिरी में गेंदबाज हरभजन सिंह ने 27 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली नहीं तो भारत का 100 रन तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था।

ind vs sa : सेंचुरियन में आज तक सिर्फ एक भारतीय ने लगाया है शतक,जानें कौन है वो

सचिन हैं शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय

पहली पारी में बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बाद भारत ने दूसरी पारी में थोड़ी बहुत लड़ाई की। सचिन तेंदुलकर ने इस पारी में शानदार शतक लगाया था। सचिन इस मैदान पर शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय हैं। भारत ने दूसरी पारी में 459 रन बनाए। हालांकि यह जीत के लिए काफी नहीं थे। भारत यह टेस्ट पारी और 25 रन से हार गया था।

जब धोनी ने पिच बनाने वाले को दिए थे पैसे, Ind vs SA के बीच खेले गए 5 चर्चित टेस्ट मैच

Cricket News inextlive from Cricket News Desk