लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन

लंदन में सेंट जॉन्स वुड के क्षेत्र में स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड दुनिया के बेहतरीन क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। इस स्टेडियम में कुल 30,000 सीटें हैं। 1814 में स्थापित किये गए इस मैदान के संस्थापक थॉमस लार्ड थे। सबसे पहले यहाँ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1884 में एक एशेज टेस्ट खेला गया था। लॉर्ड्स में 2000 से भी ज्यादा मैच खेले गए हैं। मैदान का खूबसूरत नजारा दर्शकों को काफी आकर्षित करता है।

दिल्‍ली में खिलाड़ी कर रहे उल्‍टियां,वो 5 मैदान जहां खिलाड़ी नहीं खूबसूरत नजारों पर बजती हैं तालियां

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्थित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड दुनिया के सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड में से एक है। 100,000 लोगों की क्षमता के साथ 1854 में इसे स्थापित किया गया था। इस स्टेडियम ने क्रिकेट और ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल मैचों के अलावा 1956 के ओलिंपिक खेलों और 2006 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भी की है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 1992 के विश्व कप फाइनल की मेजबानी भी की जिसमे पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी।

दिल्‍ली में खिलाड़ी कर रहे उल्‍टियां,वो 5 मैदान जहां खिलाड़ी नहीं खूबसूरत नजारों पर बजती हैं तालियां

धर्मशाला क्रिकेट ग्राउंड, भारत

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम का नाम दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में शुमार है। समुद्र तल से 478व फीट  की ऊंचाई पर स्थित ये मैदान हिमालय की गोद में बनाया गया है। भारत ही नहीं दुनिया के तमाम क्रिकेटर इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत स्टेडियम की संज्ञा दे चुके हैं। तकरीबन 2300 दर्शक क्षमता वाले इस मैदान का निर्माण में 2003 में हुआ था। 2010 में आईपीएल और 2013 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने कदम रखा था।

दिल्‍ली में खिलाड़ी कर रहे उल्‍टियां,वो 5 मैदान जहां खिलाड़ी नहीं खूबसूरत नजारों पर बजती हैं तालियां

क्वीन्सटाउन इवेंट सेंटर, न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड में स्थित क्वीन्सटाउन इवेंट सेंटर दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में से एक है। पहाडि़यों के किनारे इस स्टेडियम को बनाया गया है। जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगता है। ये स्टेडियम झील के किनारे पर है। जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है। इस स्टेडियम में एक साथ 19 हजार लोग बैठ सकते हैं। स्टेडियम में बैठने की व्यवस्था बहुत ही यूनीक है। यहां स्टेडियम के आस पास एयरक्राफ्ट भी उतारा जा सकता है।

दिल्‍ली में खिलाड़ी कर रहे उल्‍टियां,वो 5 मैदान जहां खिलाड़ी नहीं खूबसूरत नजारों पर बजती हैं तालियां

पुकेकूरा पार्क क्रिकेट स्टेडियम, न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड में स्थित पुकेकूरा पार्क क्रिकेट स्टेडियम का नाम दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में लिया जाता है। इस स्टेडियम में 25 हजार लोग एक साथ बैठ कर मैच का लुफ्त उठा सकते हैं। ये स्टेडियम पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। 1992 में श्रीलंका और जिम्बावे के बीच हुआ मैच यहां का यादगार मैच है।

दिल्‍ली में खिलाड़ी कर रहे उल्‍टियां,वो 5 मैदान जहां खिलाड़ी नहीं खूबसूरत नजारों पर बजती हैं तालियां

Cricket News inextlive from Cricket News Desk