टी-20 में भारत बनाम श्रीलंका :
टेस्ट और वनडे को अलग हटा लिया जाए तो टी-20 में भारत और श्रीलंका के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। भारत और श्रीलंका के बीच अभी तक 10 टी-20 मैच हुए हैं जिसमें कि भारत को 6 में जीत मिली जबकि श्रीलंका के खाते में सिर्फ 4 मैच आए हैं।

बतौर कप्तान धोनी का रिकॉर्ड
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को बुलंदियों पर पहुंचाया है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैचों की बात करें तो धोनी का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा। आइए डालें एक नजर....
19 महीने से श्रीलंका को टी-20 में नहीं जीतने दिया है धोनी ने,इस बार कोहली की बारी
1. सर्वाधिक जीत प्रतिशत :
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में धोनी की कप्तानी का जादू खूब चला है। धोनी ने 2009-2016 के बीच कुल 10 मैचों में कप्तानी की है जिसमें कि उनके खाते में 6 जीत आईं हैं। यानी कि धोनी का जीत प्रतिशत 60 परसेंट है।

2. श्रीलंकाई जमीन पर कभी नहीं हारे :

श्रीलंकाई जमीन पर धोनी ने मेजबान टीम के खिलाफ हमेशा जीत दर्ज की है। यानी कि श्रीलंका की धरती पर उन्हीं के खिलाफ टी-20 में शत-प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है। धोनी ने श्रीलंका में दो मैचों में कप्तानी की है। पहला मैच साल 2009 में कोलंबो में खेला गया था जबकि दूसरा 2012 में पल्लेकेल में हुआ था। दोनों मैच कप्तान धोनी के नाम रहे।

3. 19 महीने से नहीं हारे टी-20 मैच :
श्रीलंका के खिलाफ करीब 19 महीनों से भारत एक भी टी-20 मैच नहीं हारा है। आखिरी मैच जिसमें भारत को शिकस्त मिली थी वो 9 फरवरी 2016 में पुणे में खेला गया था। तब भारत को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। उसके बाद 12 फरवरी 2016, 14 फरवरी 2016 और 1 मार्च 2016 में भारत और श्रीलंका टी-20 में आमने-सामने हुए लेकिन जीत हमेशा भारत को मिली। उस वक्त भी कप्तान धोनी थे।

4. सबसे बड़ी जीत (रनों व विकेटों से) :
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत 69 रन से दर्ज की है। वहीं विकेटों के मामले में भारत ने श्रीलंका को फरवरी 2016 में 9 विकेट से हराया था।

19 महीने से श्रीलंका को टी-20 में नहीं जीतने दिया है धोनी ने,इस बार कोहली की बारी
बतौर कप्तान कोहली का पहला मैच :
श्रीलंका दौरे पर कप्तान विराट कोहली का अब तक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। टेस्ट और वनडे में क्लीन स्वीप के बाद कोहली की निगाहें एकमात्र टी-20 मैच जीतने पर होंगी। बता दें कि बतौर कप्तान श्रीलंका के खिलाफ कोहली का यह पहला टी-20 मैच होगा। कोहली जीत के साथ इसका आगाज करना चाहेंगे।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk