1. श्रीलंका को 2-1 से हराया
भारत और श्रीलंका के बीच हाल ही में खेले गई 3 मैचों की वनडे सीरीज मेजबान टीम के नाम रही। भारत ने मेहमान श्रीलंका को 2-1 से करारी शिकस्त दी। धर्मशाला में खेला गया पहला वनडे हारने के बाद भारत ने वापसी करते हुए दूसरे और तीसरे मैच में जीत दर्ज की। यह भारत की लगातार 8वीं वनडे सीरीज जीत है।
2. न्यूजीलैंड को 2-1 से धोया
नवंबर माह में कीवी टीम भारत दौर पर आई थी। भारत ने यहां 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जिसमें भारत को 2-1 से जीत मिली।
3. ऑस्ट्रेलिया से जीती 4-1 से वनडे सीरीज
ऑस्ट्रेलियाई टीम भी इस साल भारत में खेलने आई थी। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। जिसमें भारत ने 4-1 से कंगारुओं को करारी शिकस्त दी।
4. श्रीलंका का किया सफाया
इस साल जून-जुलाई में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर थी। वहां भारत-श्रीलंका के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई जिसमें भारत ने श्रीलंका का पूरी तरह से सफाया कर दिया। 5-0 से यह सीरीज भारत के नाम रही।
5. वेस्टइंडीज को भी हराया
वेस्टइंडीज दौरा भी भारत के लिए काफी खास रहा था। दोनों देशों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई जिसमें भारत ने 3-1 से सीरीज अपने नाम की।
6. इंग्लैंड को 2-1 से हराया
2016 के आखिर में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर थी। इनके बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई जिसे भारत ने 2-1 से अपने नाम किया।
7. न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया
2016 में न्यूजीलैंड की टीम भी भारत खेलने आई थी। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। कीवियों ने भारत को कड़ी चुनौती दी थी। आखिर में भारत ने 3-2 से सीरीज अपने नाम की।
8. जिंबाब्वे का किया सफाया
जून 2016 में भारत ने जिंबाब्वे को हराकर जीत का सफर शुरु किया था। भारत ने मेजबान जिंबाब्वे को उन्हीं के घर पर 3-0 से करारी शिकस्त दी थी।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk