20 महिला सेना अफसर

भारत और अफगान की दोस्ती गहरी होती जा रही है। खास बात तो यह है कि भारत में सैन्य प्रशिक्षण के लिए अब अफगानिस्तान से भी सैन्य अफसर आने लगे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। अब यहां अफगान की 20 महिला सेना अफसर चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी यानी कि OTA में प्रशिक्षण लेंगी। ये महिलाएं अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों से चुनी गई हैं।  

इंड‍ियन आर्मी स‍िखाएगी अफगानी मह‍िलाओं को लड़ना

सैन्य नीति से भी रूबरू कराएंगे

ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में प्रशिक्षण लेने आ रही अफगानिस्तान महिला अफसरों में सेना से 17 और वायु सेना से तीन महिलाएं शामिल हैं। यहां पर महिला सैन्य अफसरों को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ दुश्मनों की रणनीति को बारीकी से पहचानना सिखाया जाएगा। इतना ही नहीं इंडियन आर्मी के अफसर संचार कौशल और नेतृत्व सहित बुनियादी सैन्य नीति से भी उन्हें गहराई से रूबरू कराएंगे।

इंड‍ियन आर्मी स‍िखाएगी अफगानी मह‍िलाओं को लड़ना

महिलाओं की संख्या बढाई जाएगी

भारत अफगानी महिलाओं को तो पहली बार प्रशिक्षित करेगा लेकिन इसके पहले करीब 4,000 से अधिक अफगान सैन्य और पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित कर चुका है। बता दें कि अफगान की सेना में महिलाओं की संख्या को बढ़ाने का एक बड़ा लक्ष्य तय किया गया है। अफगान रक्षा और सुरक्षा बलों में करीब 4,500 महिलाएं हैं। इसमें 1,200 सेना में और 100 महिलाएं वायु सेना में तैनात हैं।

फिल्म देख पति का मर्डर कर प्लास्टिक सर्जरी से प्रेमी को बनाया हमसफर, लेकिन आधार ने प्लान किया फेल खत्म हुआ खेल

National News inextlive from India News Desk