50 प्लस रन बनाए
जी इन दिनों ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। ऐसे में इस सीरीज के तीसरे मैच के दौरान रांची में टीम इंडिया को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इस दौरान भारत के तीन शीर्ष बल्लेबाजों ने इस टेस्ट पारी में 50 प्लस रन बनाने का कारनामा किया है। इस मैच में पहले राहुल ने 67 रन बनाए थ्ो। वह मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को पैट कमिंस के शिकार बने थे।


पहले तीन बल्लेबाजों ने

वहीं मुरली विजय ने इसके बाद अद्र्धशतक बनाया और वह तीसरे दिन शनिवार को 82 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें स्टीव ओकेफी की गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने स्टंप किया था। वहीं तीसरे बल्लेबाज के रूप में इसमें चेतेश्वर पुजारा का नाम शामिल है। पुजाना ने दूसरे सत्र में स्टीव ओकेफी की गेंद पर चौका लगाकर अद्र्धशतक पूरा किया है। जिससे भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जब पहले तीन बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा पारियां खेली हैं।


न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच
भारतीय टीम को यह उपलब्धि करीब 7 साल बाद हासिल हुई है। इसके पहले यह कारनामा भारतीय टीम ने 2010 में किया था। उस समय भारतीय टीम नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेल रही थी। सबसे खास बात तो यह है कि 2006 से 2010 के बीच ने भारत ने यह कारनामा कई बार किया था। भारत के शीर्ष बल्लेबाजों ने करीब 8 बार 50 प्लस रन बनाया था। उस समय भारत का शीर्षक्रम जबर्दस्त फॉर्म में भी था।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk