कहते हैं कि हर सफल पुरुष के पीछे किसी न किसी महिला का हाथ जरूर होता है। इस मामले में इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली जरा खास हैं क्योंकि उनकी सफलता के पीछे एक नहीं बल्कि दो महिलाओं का हाथ है। इन्हीं दोनों महिलाओं के लिए विराट कोहली ने आज वीमेन डे के मौके पर बहुत ही खूबसूरत मैसेज दिया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट ने अपनी मां सरोज कोहली और अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा की ज्वाइंट फोटो शेयर करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं।
women's day पर विराट कोहली ने जिंदगी की सबसे खास इन दो लेडीज को यूं किया विश

यह भी पढ़ें- विराट कोहली से पंगा मत लेना, ऐसा क्यों कहा हरभजन सिंह ने

18 साल में पिता को खोने वाले विराट के लिए उनकी मां हैं सबकुछ
विराट ने अपने मैसेज में लिखा है ‘सभी महिलाओं को हैप्पी वीमेन्स डे’। इसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी की दो सबसे स्ट्रॉंग वीमेन को याद किया है। अपनी मां सरोज के लिए विराट ने लिखा है ‘जिदंगी के सबसे टफ टाइम में परिवार को अच्छे से संभालने में मेरी मां ने बहुत मेहनत की है। मालूम हो कि 18 साल की उम्र में विराट कोहली ने अपने पापा को खो दिया था, उसके बाद मां सरोज ने ही विराट को जिंदगी की कठिनाईयों के बीच आगे बढ़ने को मोटिवेट किया।

यह भी पढ़ें- इस बाबा ने बना दिया विराट का करियर

विराट की जिंदगी में दूसरी सबसे अहम लेडी हैं अनुष्का
मां के बाद विराट की जिंदगी में दूसरी सबसे स्ट्रांग और इम्पॉर्टेंट लेडी है ‘एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा’। पहली बार ही सही आज विराट कोहली ने यह माना है कि उनकी जिंदगी में अनुष्का की क्या जगह है। अनुष्का को लेकर इस मैसेज में विराट ने कहा है कि सच्चाई के लिए हमेशा मुश्किलों से लड़ते रहना और जिंदगी के नियम बदलते रहना अनुष्का की खासियत है। हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर विराट ने अनुष्का के साथ एक पर्सनल फोटो शेयकर करते हुए प्यार भरा मैसेज दिया था। आप खुद देखें विराट का यह क्यूट मैसेज।
women's day पर विराट कोहली ने जिंदगी की सबसे खास इन दो लेडीज को यूं किया विश

यह भी पढ़ें- 25 साल की हैं और अकेली हैं! आप जॉब के लिए बहुत रिस्की हैं! क्या आपने भी सुने हैं ऐसे कमेंट?

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk