क्त्रड्डठ्ठष्द्धद्ब : आई नेक्स्ट द्वारा आयोजित किए गए आईआईटी, यानी इंडियन इंटेलीजेंस टेस्ट में टॉप करनेवाले सभी बच्चों को फ्राइडे को आई नेक्स्ट ऑफिस में सम्मानित किया गया। इस मौके पर जागरण ग्रुप के जीएम मनोज गुप्ता ने बच्चों को सम्मानित किया। बच्चों को सर्टिफिकेट और गिफ्ट में विंडोज सीडी और फैबलेट भी दिया गया। इस दौरान चंदन क्लासेज के चंदन कुमार, एक्सिस क्लासेज के दिवाकांत महतो, माउंट कैलिबर क्लासेज के मनोज कुमार और द अमेरिकन के राकेश सिंह भी मौजूद थे।

बच्चों के टैलेंट को समझने में है हेल्पफुल

जागरण ग्रुप के जीएम मनोज कुमार गुप्ता ने टॉपर्स को सम्मानित करते हुए कहा कि इस तरह के टेस्ट होने से बच्चे तो अपने टैलेंट को समझते ही हैं, साथ ही पैरेंट्स को भी अपने बच्चों को समझने में मदद मिलती है। उन्होंने सम्मानित हुए बच्चों के पैरेंट्स से यह भी कहा कि इस तरह के कॉम्पटीशन में और अधिक से अधिक बच्चे आगे आएं, इसके लिए सभी को इस टेस्ट के बारे में बताएं, दूसरों को भी अवेयर करें।

पैरेंट्स भी गवाह बने

आई नेक्स्ट ऑफिस में आयोजित इस प्रोग्राम में सभी बच्चों के पैरेंट्स भी साथ आए थे। पैरेंट्स अपने बच्चों को मिले सम्मान के गवाह बने। कई पैरेंट्स अपने बच्चों को सर्टिफिकेट लेते हुए अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। उन्होंने खुद भी बच्चों के साथ फोटोज खिंचवाई।

इन्होंने किया सम्मानित

टॉपर्स को सम्मानित करने के लिए जागरण ग्रुप के जीएम के साथ-साथ रांची के कई कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के लोग आए और टॉपर्स को अपने हाथों से गिफ्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। चंदन क्लासेज के चंदन कुमार ने सेंट थॉमस स्कूल के क्लास 6 के अमन आयुष को सम्मानित किया। जेवीएम श्यामली के क्लास 7 के स्टूडेंट आशुतोष कुमार को एक्सिस इंस्टीट्यूट के दिवाकांत महतो ने सम्मानित किया। डीएवी गांधीनगर के क्लास 8 के स्टूडेंट पुष्पेश कुमार को माउंट कैलिबर क्लासेज के मनोज कुमार ने सम्मानित किया। डीपीए, रांची के कलास 9 के स्टूडेंट कुशाग्र को द अमेरिकन इंस्टीट्यूट के राकेश कुमार सिंह ने सम्मानित किया।

5000 बच्चों में चुने गए टॉपर्स

इंडियन इंटेलीजेंस टेस्ट 7 फरवरी को रांची के 19 स्कूल्स सहित 20 सेंटर्स पर हुआ था। इस टेस्ट में करीब 5000 बच्चे शामिल हुए थे। इस टेस्ट में स्टूडेंट्स को 90 मिनट का टाइम दिया गया था। इस टेस्ट में क्लास 6 से क्लास 12 के स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें हर क्लास से 1 टॉपर को चुना गया।

ये स्टूडेंट्स बने टॉपर्स

सेंट थॉमस स्कूल, रांची के क्लास 6 के अमन आयुष, जेवीएम श्यामली के क्लास 7 के आशुतोष कुमार, डीएवी गांधीनगर के क्लास 8 के पुष्पेश कुमार, डीपीएस, रांची के क्लास 9 के कुशाग्र, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के क्लास 10 रिषभ कुमार, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के क्लास 11 के गौरव कुमार, टेंडर हार्ट के क्लास 12 के विशाल कुमार।

'इस रिजल्ट का एनालिसिस बहुत अच्छा रहा है। मैंने देखा कि मेरे बच्चों में मैथ्स के प्रति अच्छा लगाव है। उनका इंट्रेस्ट इस तरफ है.'

-सपना कुमारी

पैरेंट

'इस टेस्ट से हमलोगों को बहुत कुछ समझने में हेल्प मिली है। हमारे बच्चे पढ़ते तो हैं, लेकिन उनका किस तरफ इंट्रेस्ट है, यह समझने में हमलोगों को मदद मिली है.'

-पूनम किरण

पैरेंट