उत्तर भारत के शहरों में हिंदी मीडियम के स्कूलों से निकले तमाम लोग अंग्रेजी बोलना सीखने के लिए स्पीकिंग कोर्स ज्वाइन करते हैं फिर भी कई बार शानदार अंग्रेजी नहीं बोल पाते। ऐसे लोगों के लिए हरियाणा की ये वंडर गर्ल वाकई एक प्रेरणा स्रोत है। हरियाणा राज्य के समालखा के कमालपुर गांव में रहने वाली 13 साल की जाह्नवी पंवार सिर्फ एक दो नहीं बल्कि दुनिया की 8 भाषाएं बखूबी बोल लेती हैं और उनकी इंग्लिश स्पीकिंग के तो कहने ही क्या हैं।

 

गांव की भोली-भाली छोरी की अंग्रेजी सुनकर तो अंग्रेज भी शरमा रहे हैं,तभी बनी है इंडिया की वंडर गर्ल


जब जाह्नवी अंग्रेजी बोलना शुरू करती हैं तो सुनने वालों के होश उड़ जाते हैं।ऐसा लगता है कि वह मां के पेट से ही अंग्रेजी बोलते हुए पैदा हुई थी। जाह्नवी का अंग्रेजी एक्सेंट किसी भारतीय जैसा नहीं बल्कि अंग्रेजों जैसा है। एक छोटे से गांव में रहने वाली 13 साल की यह लड़की अपनी अंग्रेजी से सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है। इतनी सारी भाषाएं बोलने की उसकी इस अनोखी काबिलियत के चलते ही लोग उसे वंडर गर्ल बुला रहे हैं।

 

 

 

अगर हेलमेट पहनना अपनी तौहीन समझते हैं, तो देख लीजिए ये तस्वीरें, फिर तो सोते समय भी हेलमेट लगाएंगे!

वंडर गर्ल के पास क्या-क्या हैं खूबियां

1-   जाह्नवी अभी सिर्फ 13 साल की है लेकिन उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है।

2-   जाह्नवी यूएस और ब्रिटिश लैंग्वेज में किसी इंटरनेशनल टीवी एंकर की तरह न्यूज़ पढ़ सकती हैं।

3-   जाह्नवी ने 1 साल के भीतर ही स्कूल की अपनी दो कक्षाएं पास की हैं।

4-   जाह्नवी अंग्रेजी के अलावा जैपनीज, फ्रेंच, हरियाणवी, हिंदी समेत देश दुनिया की कई और भाषाएं भी बोल और समझ सकती हैं।

5-   जानकी के पास बोलने की क्षमता इतनी जबरदस्त है कि इतनी छोटी सी उम्र में ही वो भारत के 8 राज्यों के आईएएस अधिकारियों को संबोधित कर चुकी है।

 

 

 

कपड़ों और नेल पॉलिश की मैचिंग से बहुत आगे निकल चुकी हैं ये लड़कियां! तस्वीरें जो कर देंगी दीवाना

क्या है वंडर गर्ल बनने का राज
हरियाणा के छोटे से गांव में रहने वाली जानवी के पास पढ़ाई लिखाई संबंधित कोई विशेष सुविधाएं नहीं थी। जब जाह्नवी सिर्फ 2 साल की थी तब से ही उसके पिता रोजमर्रा की तमाम चीजों जैसे फल, सब्जियों, जानवरों आदि के नाम उसे अंग्रेजी में लिखाया पढ़ाया करते थे। उसी समय से ही जाह्नवी को अंग्रेजी बोलने की धुन सवार हुई। जैसे जैसे वह बड़ी हुई उसने अपने आस-पास वाले सभी लोगों से अंग्रेजी में बात करना शुरू कर दिया और आज 13 साल की उम्र में वो इतनी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है कि नॉर्थ इंडिया में रहने वाले तमाम हाइली एजुकेटेड लोग भी उसकी भाषा का एक्सेंट समझने में दिक्कत महसूस कर सकते हैं। जाह्नवी ने अंग्रेजी के अलावा भी करीब 8 भाषाएं सीख रखी हैं। इन भाषाओं को सीखने के लिए उसने इंटरनेट पर अलग-अलग भाषाओं वाले तमाम वीडियो ट्यूटोरियल देखे और सीखे। अमेरिकन एक्सेंट में अंग्रेजी बोलने के लिए उसने काफी समय तक इंटरनेशनल न्यूज चैनल्स भी देखे। आज 13 साल की उम्र में 12वीं पास करने वाली जाह्नवी फ्यूचर में IAS अफसर बनना चाहती हैं। वैसे उनकी काबिलियत देखकर तो ऐसा लगता है कि ग्रेजुएशन पढ़ते पढ़ते ही जाह्नवी आईएएस परीक्षा भी शायद पास कर लेंगी। God Bless Her… Image Source

National News inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk