366 झंडे हैं शरीर पर
खबरों की मानें तो हर प्रकाश रिषी ने अपना पूरा जीवन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में ही गुजार दिया। इस समय उन्होंने अपने शरीर पर 366 देशों के झंड़ों के टैटू बनवाए हैं। यही नहीं एक बार तो इन्होंने मुंह में 496 स्ट्रा रखने का भी रिकॉर्ड बनाया था। जिसके लिए हर प्रकाश ने अपने सभी दांत ही निकलवा दिए थे। हर प्रकाश बताते हैं कि लोग उन्हें साधारण इंसान नहीं मानते हैं। उनके इस रिकॉर्ड सफर की शुरुआत 1990 में हुई थी। जब उन्होंने अपने दोस्त के साथ लगातार 1001 घंटे तक स्कूटर चलाकर नया कारनामा किया था।

रिकॉर्ड मैन! 366 देशों के झंडे हैं इनके शरीर पर,वर्ल्‍ड रिकॉर्ड के लिए निकलवा लिए सारे दांत
सेकेंडो में पी गए थे टोमेटो कैचअप
हर प्रकाश ने एक बार 39 सेंकेंड में टोमेटो कैचअप पीने का रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन बाद में जर्मन के एक आदमी ने 32 सेकेंड में इसे पीकर हर प्रकाश के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वैसे हरप्रकाश ने सबसे ज्यादा उम्र के आदमी को गोद लेने का भी रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने अपने 61 वर्षीय बहनोई रविंदर कुमार विज को गोद लिया है। यही नहीं हरप्रकाश ने दुनिया का सबसे लंबा सुगर क्यूब टॉवर भी बनाया है जिसकी लंबाई 64 इंच है।

पत्नी भी नहीं हैं पीछे
एक तरफ जहां हरप्रकाश ने अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनाकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया है। वहीं उनकी पत्नी ने दुनिया की सबसे छोटी वसीयत लिखकर नया कारनामा कर दिखाया था। हरप्रकाश की पत्नी विमला ने अपने वसीयत में सिर्फ इतना लिखा था कि, 'All to son.'

Bizarre News inextlive from Bizarre News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk