भारतीय नौसेना नाम

इतिहास पर नजर डाले तो भारतीय नौसेना की की शुरुआत तो 1612 में हुई थी। अंग्रेजों ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए कम्पनीज मरीन के रूप में सेना गठित की थी। इसे बाद में रॉयल इंडियन नौसेना नाम दिया गया। वहीं देश आजाद होने के बाद रॉयल इंडियन नेवी को 26 जनवरी 1950 में फिर से गठित कर इसे भारतीय नौसेना नाम दिया गया।

इंड‍ियन नेवी डे: 1971 में पाक को हराने वाली भारतीय नौसेना आज भी हर मामले में है उनसे ताकतवर,जानें कैसे

पाकिस्तान को हराया

वहीं 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस को मनाए जाने की शुरुआत 1971 से हुई थी। 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट चलाकर पाक के कराची हार्बर को तबाह कर दिया था। यह पाकिस्तान नौसेना का मुख्यालय था। ऐसे में भारतीय नौसेना के इस खतरनाक हमले से पाक सेना कमजोर पड़ गई और युद्ध हार गई थी।

इंड‍ियन नेवी डे: 1971 में पाक को हराने वाली भारतीय नौसेना आज भी हर मामले में है उनसे ताकतवर,जानें कैसे

काफी ताकतवर है

दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी नौसेना मानी जाने वाली भारतीय नौसेना के पास वर्तमान में 78,000 से अधिक सैनिक हैं। खास बात तो यह है कि आज भी इतने सालों बाद भी भारतीय नौसेना पाकिस्तान की नौसेना पर भारी पड़ने की क्षमता रखती है, जिससे उसे मिनटों में तबाह कर सकती है। भारतीय नौसेना पाक की अपेक्षा हथियारों को लेकर काफी ताकतवर है।

इंड‍ियन नेवी डे: 1971 में पाक को हराने वाली भारतीय नौसेना आज भी हर मामले में है उनसे ताकतवर,जानें कैसे

भारत की नौसेना

हाल ही में आए आंकड़ों के मुताबिक भारतीय नौसेना में 295 जहाज हैं। वहीं विमान वाहक पोत 3, युद्ध पोत 14, विध्वंसक 11, लड़ाकू जलपोत 23, पनडुब्बी 15, पेट्रोल क्राफ्ट 139 और युद्ध पोत जहाज 6 हैं।

इंड‍ियन नेवी डे: 1971 में पाक को हराने वाली भारतीय नौसेना आज भी हर मामले में है उनसे ताकतवर,जानें कैसे

पाकिस्तान की नासेना

जबकि पाकिस्तान के पास उसकी नौसेना में करीब 197 जहाज हैं। वहीं विमान वाहक पोत 0, युद्ध पोत 10, विध्वंसक 0, लड़ाकू जलपोत 0, पनडुब्बी 8, पेट्रोल क्राफ्ट 17 और युद्ध पोत जहाज 3 हैं।

अब BJP विधायक की भैंसों की तलाश में जुटी यूपी पुलिस, इन नेताओं की भैंस भी हुईं चोरी

 

National News inextlive from India News Desk