(1) साइना नेहवाल

ऑल इंग्लैंड चैंपियन तथा विश्व चैंपियन केरोलिना मारिन अब दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन गई। साइना अब 81872 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। मारिन के उनसे 1630 अंक ज्यादा है। विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पराजित होने के बाद साइना को जापान ओपन और डेनमार्क ओपन में दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा था। इसकी वजह से वे रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवा बैठी।

साइना ने गंवाईं नंबर-1 पोजिशन,भारत के 6 खिलाड़ी जो रहे हैं world no. 1

(2) सानिया मिर्जा

भारत की टेनिस सनसनी कही जाने वाली सानिया मिर्जा भी महिला डबल्स में टॉप पोजीशन पर पहुंच चुकी हैं। सानिया ने अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर कई टूर्नामेंट जीते। इस इंडो-स्विस जोडी़ ने इटैलियन जोड़ी ईरानी-विंसी को दूसरे नंबर पर खिसकाकर पहला स्थान हासिल किया था। हालांकि सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने इस साल काफी अच्छा परफॉर्म किया।

साइना ने गंवाईं नंबर-1 पोजिशन,भारत के 6 खिलाड़ी जो रहे हैं world no. 1

(3) गीत सेठी

भारत के दिग्गज बिलियर्ड्स प्लेयर गीत सेठी भी अपने बेहतरीन खेल की वजह से खासा चर्चित रहे। गीत सेठी ने 5 बार वर्ल्ड प्रोफेशनल बिलियर्ड्स चैंपियन का खिताब जीता। वहीं 3 बार वर्ल्ड एमैच्योर बिलियर्ड्स चैंपियन भी रहे।

साइना ने गंवाईं नंबर-1 पोजिशन,भारत के 6 खिलाड़ी जो रहे हैं world no. 1

(4) विश्वनाथन आनंद

शतरंज के बेताज बादशाह कहे जाने वाले भारतीय खिलाड़ी विश्वनाथन आंनद दुनिया के नंबर वन शतरंज प्लेयर रह चुके हैं। साल 2007 में विश्वनाथन आनंद पहली बार टॉप पोजीशन पर पहुंचे। ऐसा करने वाले वे 6वें खिलाड़ी थे। यही नहीं आनंद के नाम 21 महीने तक नंबर वन बने रहने का रिकॉर्ड दर्ज है।

साइना ने गंवाईं नंबर-1 पोजिशन,भारत के 6 खिलाड़ी जो रहे हैं world no. 1

(5) विराट कोहली

इंडियन टीम के धुरंधर खिलाड़ी विराट कोहली भी वनडे क्रिकेट में नंबर वन प्लेयर रह चुके हैं। कोहली ने पिछले साल 2014 में बांग्लादेश के विरुद्ध शतक जड़कर 886 अंक हासिल कर लिए थे। जिसके बाद कोहली ने डिविलियर्स को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन का खिताब हासिल कर लिया। यही नहीं टी-20 रैकिंग में भी कोहली नंबर वन खिलाड़ी रह चुके हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने सीरीज के चौथे मैच में शानदार 138 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

साइना ने गंवाईं नंबर-1 पोजिशन,भारत के 6 खिलाड़ी जो रहे हैं world no. 1

(6) एम.एस. धौनी

2010 में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का नंबर वन बैट्समैन चुना गया था। धोनी ने ऑस्ट्रेलियन प्लेयर माइकल हसी को पछाड़कर नंबर वन स्थान हासिल किया था।

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk