विराट की शादी का वर्ल्डकप कनेक्शन

विराट कोहली पिछले तीन सालों से अनुष्का शर्मा को डेट कर रहे थे। दोनों ने खुलेआम अपने रिश्ते को कबूला भी। बीच में ऐसा वक्त भी आया जब विराट का बल्ला नहीं चला। इसका जिम्मेदार अनुष्का को माना गया। हालांकि इतने उतार-चढ़ाव के बाद भी दोनों अलग नहीं हुए और आज शादी कर चुके हैं। लेकिन विराट ने अभी शादी क्यों की, इसकी एक बड़ी वजह है। विराट को 2019 वर्ल्डकप से पहले शादी करनी थी ऐसा इसलिए क्योंकि अगला विश्व कप भारत को जीतना है।

कोहली की शादी और वर्ल्‍डकप का है खास कनेक्‍शन,ऐसा हुआ तो 2019 विश्‍व कप जीतेगा भारत

भारतीय कप्तान कर ले शादी, तो जीतता है भारत

भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक दो वर्ल्ड कप जीते हैं लेकिन उसमें एक बात कॉमन रही। वो है कप्तान का लेडी लक। जब भारत ने 1983 वर्ल्डकप जीता उस वक्त कपिल देव कप्तान थे और वह शादीशुदा थे। वहीं 2011 वर्ल्डकप में भारत टीम की अगुआई एमएस धोनी के हाथों में थी। धोनी भी उस वक्त तक शादी कर चुके थे। यानी कि अगर भारतीय कप्तान वर्ल्डकप से पहले शादी कर ले तो भारत का वर्ल्डकप जीतना लगभग पक्का होता है।

विराट-अनुष्का की शादी का एलबम आपने देखा क्या, बेहद खूबसूरत हैं ये 15 तस्वीरें

कोहली की शादी और वर्ल्‍डकप का है खास कनेक्‍शन,ऐसा हुआ तो 2019 विश्‍व कप जीतेगा भारत

कपिल देव - 1983 वर्ल्डकप

साल 1983 में भारत पहली बार विश्व चैंपियन बना था। भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप अपने नाम किया था। उस वक्त भारतीय टीम की मान कपिल देव के हाथों में थी। कपिल ने जब वर्ल्डकप खेला, वह शादी कर चुके थे। कपिल ने सन 1980 में रोमी भाटिया से शादी की और तीन साल बाद उन्हीं की कप्तानी में भारत ने वर्ल्डकप जीत लिया।

कोहली की शादी और वर्ल्‍डकप का है खास कनेक्‍शन,ऐसा हुआ तो 2019 विश्‍व कप जीतेगा भारत

एमएस धोनी - 2011 वर्ल्डकप

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को 2011 में दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका दिया। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 वर्ल्डकप जीता। इस जीत का धोनी की शादी से कुछ खास कनेक्शन है। क्योंकि वर्ल्डकप से एक साल पहले 2010 में धोनी शादी कर चुके थे। माही ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी संग सात फेरे लिए और अगले ही साल भारत के खाते में विश्व कप आ गया।

कोहली की शादी और वर्ल्‍डकप का है खास कनेक्‍शन,ऐसा हुआ तो 2019 विश्‍व कप जीतेगा भारत

विराट कोहली करेंगे 2019 वर्ल्डकप में कप्तानी

कपिल देव और एमएस धोनी की परंपरा को विराट कोहली ने आगे बढ़ाया। कोहली भी 2019 वर्ल्डकप से पहले शादीशुदा हो गए हैं। ऐसे में जब एक साल बाद वह वर्ल्डकप में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे, तो उनसे टीम को जीत दिलाने की उम्मीद होगी।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk