CHAIBASA: पश्चिम सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में पदम कुमार जैन द्वारा प्रायोजित छठवीं ज्ञानचन्द जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज अपराह्न 2:30 बजे से मांगीलाल रूंगटा प्लस 2 हाई स्कूल चाईबासा एवं एसपीजी मिशन हाई स्कूल चाईबासा से स्थानीय बिरसा मुण्डा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेला जाएगा। यह जानकारी प। सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि लीग मैच की तरह फाइनल मैच भी 20-20 ओवरों का खेला जाएगा। मैच की समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह प। सिंहभूम के एसपी माइकलराज एस। मुख्य अतिथि होंगे और विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत करेंगे।

-------------

कुतलूडीह से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

GHATSHILA: कुतलुडीह से प्रशासन ने आखिरकार शनिवार को महिला व पुरुष जवानों की तैनाती के बीच सीओ सत्यवीर रजक के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया गया। तथा सरकारी जमीन पर बनें तीन झोपडि़यों को जेसीबी से तोड़ा गया। मालूम हो जिस स्थान पर अतिक्रमण हटाया गया वहां प्रशासन द्वारा शनिवार को ख्.क्8 एकड़ का सीमांकन भी कर दिया गया। यहीं पर एसडीओ आवास बनाने की योजना है। शनिवार को सीओ सत्यवीर रजक, थाना प्रभारी अनूप प्रसाद, मऊभंडार ओपी प्रभारी रामदेव राय के नेतृत्व में अंचल प्रशासन के कर्मचारियों व पुलिस जवानों कुतलुडीह स्थित झोपड़ी बने स्थल पर पहुंचे। वहां पर रह रहे महिलाओं को समझाने की कोशिश की गई। महिलाओं ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। इस कारण महिलाओं को महिला पुलिस जवानों ने अपने कब्जे में रखा। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी से झोपडि़यों को तोड़ दिया। बाद में महिलाओं को भी प्रशासन द्वारा छोड़ दिया गया। मालूम हो कि यहां रूपलाल मुर्मू और शुकलाल मुर्मू अवैध रूप रह रहे थे। इसके अलावा साहेब राम बेसरा अपने दादाजी की जमीन बताकर यहां झोपड़ी बना रखी थी। उसे भी सीओ ने मानने से इंकार कर दिया। साहेब का कहना है उनके दादाजी के नाम जमीन यहां बंदोबस्ती की गई है, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक बात न सुनी।