तीन देशों की की पढ़ाई
सन 1933 में कोलकाता के शांति निकेतन में जन्में अमर्त्य सेन भारत के मशहूर अर्थशास्त्री और विद्वान माने जाते हैं। अमर्त्य सेन बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज में हुई, उसके बाद उन्होंने कैंब्रिज के ट्रिनीटी कॉलेज में एडमीशन लिया। यही नहीं उन्होंने बांग्लादेश के ढाका में भी पढ़ाई की। अमर्त्य एक मेधावी शोधकर्ता रहे, उन्होंने दुनिया के कई देशों की आर्थिक व्यवस्था का अध्ययन किया साथ ही वह गरीबों के हित में काम करना ज्यादा पंसद करते हैं।
पहले देश में पढ़ाया, फिर विदेश में
अमर्त्य सेन ने अपने करियर की शुरुआत एक शिक्षक और अनुसंधान विद्वान के तौर पर की थी। उन्हें जादवपुर विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कुछ साल इस पद पर रहने के बाद सेन 1960 और 1961 के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक विजिटिंग प्रोफेसर के तौर पर नौकरी करने लगे। यही नहीं उन्होंने 1963 और 1971 के बीच दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में पढ़ाया। सेन भारत, अमेरिका और इंग्लैंड हर जगह के कॉलेज में पढ़ाया करते थे। सेन बहुत सारे प्रतिष्ठित अर्थशास्त्र के विद्वान् के सहयोगी भी रह चुके हैं जिनमें मनमोहन सिंह (भारत के पूर्व प्रधान मंत्री और भारतीय अर्थव्यवस्था को उदार बनाने के लिए जिम्मेदार एक अनुभवी अर्थशास्त्री) केएन राज (विभिन्न प्रधान मंत्रियों के सलाहकार और एक अनुभवी अर्थशास्त्री जो सेंटर फॉर डेवेलपमेंट स्टडीज के संस्थापक थे) और जगदीश भगवती है। साल 1987 अमर्त्य सेन हार्वर्ड में इकॉनॉमिक्स के थॉमस डब्ल्यू. लैंट यूनिवर्सिटी प्रोफेसर के रूप में शामिल हो गए।
नंदना सेन के पिता हैं अमर्त्य सेन
अमर्त्य सेन की तीन बार शादी हुई है उनकी पहली पत्नी नबनीता देव सेन, एक भारतीय लेखक और विद्वान थीं। जिनसे उनकी दो बेटियां थीं। अंतरा ( एक पत्रकार और प्रकाशक) और नंदना जोकि मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। नंदना को काफी बोल्ड एक्ट्रेस माना जाता है। साल 2008 में आई फिल्म 'रंगरसिया' में उन्होंने नेक्ड सीन देकर खलबली मचा दी थी। खैर अमर्त्य सेन को इस बात से कभी कोई फर्क नहीं पड़ा। पत्नी नवनीता के साथ उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। 1971 में नवनीता से तलाक लेकर छह साल बाद सेन ने इतालवी अर्थशास्त्री ईवा कोलोरी से शादी की, और उनके दो बच्चे हुए एक बेटी इंद्रानी, न्यूयॉर्क में पत्रकार और पुत्र कबीर एक हिप हॉप कलाकार। ईवा की कैंसर से मौत होने के बाद अमर्त्य सेन ने साल 1991 में एम्मा जॉर्जीना रोथस्चल्ड से विवाह रचाया।
पहले मिला नोबेल, फिर पाया भारत रत्न सम्मान
अमर्त्य सेन के निजी जीवन में चाहें जितना उथल-पुथल रहा हो लेकिन उनका प्रोफेशनल करियर हमेशा टॉप पर रहा। अर्थशास्त्र में उनके बेहतर योगदान के लिए साल 1998 में उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला। इसके ठीक एक साल बाद 1999 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
Business News inextlive from Business News Desk
Business News inextlive from Business News Desk