नसीरुद्दीन और शक्ित कपूर के साथ पढ़ाई की

मुकेश खन्ना का जन्म 19 जून 1958 को मुम्बई महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद सन् 1982 में फ़िल्मी करियर में कदम रखा। खन्ना ने अपनी शिक्षा फ़िल्म एण्ड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया से पूरी की थी। यहां वह फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह तथा शक्ति कपूर के साथ पढ़ते थे। बाद में नसीर और शक्ित फिल्मों में अभिनय करने लगे, जबकि मुकेश ने छोटे पर्दे पर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

महाभारत के भीष्‍म पितामह,जिन्‍होंने बच्‍चों के लिए बनाया देशी सुपरहीरो

24 साल की उम्र में बने भीष्म पितामह

मुकेश खन्ना का ने कई हिन्दी धारावाहिकों तथा फ़िल्मों में अभिनय किया है। इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1982 में बनी रूह फ़िल्म से की थी। हालांकि इस फिल्म से उनको कोई खास पहचान नहीं मिली। अपनी और ठीक एक साल बाद 1983 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' में उन्होंने भीष्म का अभिनय किया। उस वक्त मुकेश की उम्र 24 साल थी। इतनी कम उम्र में होने के बावजूद मुकेश ने भीष्म का रोल बखूबी निभाया।

महाभारत के भीष्‍म पितामह,जिन्‍होंने बच्‍चों के लिए बनाया देशी सुपरहीरो

फिर बने बच्चों के चहेते शक्ितमान

मुकेश की एक्टिंग जितनी जानदार है, उतनी ही बेहतर उनकी कदकाठी। भीष्म के अभिनय में जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल करने के बाद मुकेश ने सुपरहीरो शक्तिमान का निर्माण किया। इस धारावाहिक में शक्तिमान तथा गंगाधर का किरदार निभाकर मुकेश घर-घर पहचाने जाने लगे। शक्ितमान उस वक्त बच्चों का सबसे चहेता सुपरहीरो बन चुका था। इसके 400 से अधिक एपिसोड दूरदर्शन नेशनल पर दिखाए गए। करीब 10 साल तक यह धारावाहिक प्रसारित होता रहा। शक्ितमान की अपार सफलता के बाद मुकेश ने एक और फिक्शन हीरो 'आर्यमान' बनाया था।

महाभारत के भीष्‍म पितामह,जिन्‍होंने बच्‍चों के लिए बनाया देशी सुपरहीरो

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk