-साच सम्मेलन में अंतिम दिन भी विभिन्न बीमारियों पर हुई चर्चा

RANCHI: कोई भी बीमारी शुरू होती है, तो उसके लिए गंदगी ही सबसे बड़ा कारण है। इसलिए खुद को गंदगी से दूर रखकर ही आप बीमारियों से बच सकते है। ये बातें साउथ एशियन एकेडमी ऑफ साइटोपैथोलॉजी एंड हिस्टोपैथोलॉजी कांफ्रेंस (साच) में विभिन्न बीमारियों पर चर्चा करते हुए एक्सप‌र्ट्स ने कहीं। कहा कि गंदगी की वजह से ही इंफेक्शन होता है। धीरे-धीरे ये गंभीर बीमारी का रूप ले लेता है। इसके बाद कांफ्रेंस की खट्टी-मिठी यादें लिए सभी रांची से विदा हो गए। अब साच का अगला कांफ्रेंस बांग्लादेश में होगा। रिम्स डायरेक्टर डॉ। आरके श्रीवास्तव ने कहा कि इस कांफ्रेंस में नई चीजें सीखने को मिलीं। अब उसका फायदा झारखंड के मरीजों को मिलेगा, जो गंभीर बीमारी होने के कारण इलाज नहीं करा पाते हैं।

मिथिला महोत्सव के लिए जन जागरण अभियान

हरमू स्थित मिथिला दालान, बी-87 में झारखंड मिथिला मंच के जानकी प्रकोष्ठ की बैठक हुई। डॉ। आभा झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि जानकी प्रकोष्ठ की स्वयं सेविकाओं का समूह रांची में जन जागरण अभियान चलाएगा। 12, 13 और 14 अप्रैल को होने वाले मिथिला महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए जानकी प्रकोष्ठ ने भी तैयारी कर ली है। इसके लिए जन-जागरण के माध्यम से हकार दिया जाएगा। मौके पर निर्मला झा, सुधा झा, आशा झा, प्रमिला झा, अनुष्ठा झा, ऊषा झा, रेखा मिश्रा, मुन्नी यादव, रीता मिश्रा, अर्चना झा, नीरा झा और निशा झा के संग कई स्वयंसेविकाएं मौजूद थीं।