RANCHI : झारखंड की इंटरनेशनल प्लेयर असुंता लकड़ा ने अंतराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया है। इंडियन वीमेंस हॉकी टीम की कप्तान रह चुकीं असुंता अब हॉकी के विकास के लिए काम करेंगी। असुंता लकड़ा फिलहाल हॉकी झारखंड की मेंबर के अलावा हॉकी झारखंड की वाइस प्रेसिडेंट भी हैं।

हॉकी को आगे बढ़ाना है

असुंता लकड़ा झारखंड के सिमडेगा जिले की बेसिकली की रहनेवाली हैं। क्ब् सालों तक अंतराष्ट्रीय हॉकी खेलनेवाली असुंता ने कहा कि उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर सन्यास लिया है, हॉकी खेल से नाता नहीं तोड़ा है। हॉकी से नाता बना रहेगा। अब हॉकी के विकास के लिए काम करना है। गांव से शहर तक हॉकी को आगे ले जाना है। ऐसे में खुद नहीं खेलूंगी, पर हॉकी खेलनेवालों को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगी।

क्ब् सालों का रहा है करियर

असुंता लकड़ा क्ब् सालों तक नेशनल-इंटरनेशनल लेवल पर हॉकी खेलती रहीं। आज भले ही उसने हॉकी को अलविदा कह दिया है, पर टीम इंडिया को उनकी कमी हमेशा खलेगी। असुंता लकड़ा की कप्तानी में इंडियन वीमेंस हॉकी टीम दो बार व‌र्ल्ड कप खेल चुकी है। इसके अलावा कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में भी असुंता देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। असुंता लकड़ा के दो भाई भी इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर रह चुके हैं।

हॉकी झारखंड से नाता

असुंता लकड़ा हॉकी का जाना पहचाना नाम है। हॉकी इंडिया की वह मेंबर बनाई गई हैं तो हॉकी झारखंड की वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेवारी भी अब उन्हीं के कंधे पर है। असुंता के मुताबिक, झारखंड में वीमेंस हॉकी लगातार पीछे जा रही है, तो ब्वॉयज टीम भी बुरे दौर से गुजर रही है। ऐसे में झारखंड में हॉकी की नींव मजबूत करने के लिए काम करने का इरादा है। हमारी कोशिश होगी कि यहां के प्लेयर्स इंटरनेशनल लेवल पर खेल सकें।