धोनी को बार-बार लिया निशाने पर

गोयनका ने इस बार यह बताने की कोशिश की है कि धोनी अच्छा नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी टीम के शीर्ष बल्लेबाजों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर कप्तान स्टीव स्मिथ हैं, जिन्होंने दो मैचों में 110 रन बनाए हैं। इसके बाद अजिंक्य रहाणे, बेन स्ट्रॉक्स और मनोज तिवारी हैं। धोनी का नंबर इन सबके बाद है, क्योंकि दो मैचों में वे कुल 17 रन बना पाए हैं। उनका औसत भी बाकी खिलाड़ियों में सबसे कम है। हर्ष गोयनका पुणे फ्रैंचाइज के मालिक संजीव गोयनका के भाई हैं जो लगातार धोनी को निशाने पर लिए हैं। पहली बार तो धोनी के फैन्स ने उन्हें तमीज सीखा दी थी। इस बार साक्षी धोनी ने शानदार जवाब दिया है।

धोनी की बेइज्‍जती करने वाले को पत्‍नी साक्षी ने दिया जवाब

साक्षी ने कुछ यूं दिया जवाब

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। साक्षी ने टी 20 लीग की पुरानी टी शर्ट पहनकर फोटो पोस्ट की है, जिसे देखकर लग रहा है कि साक्षी उस टीम को मिस कर रही है। साक्षी ने यह जाहिर करने की कोशिश की है, कि धोनी पहले जिस टीम से खेलते थे, वो उन्हीं की बदौलत चैंपियन बनी। इसके जरिए उन्होंने हर्ष का नाम नहीं लिया, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उन्होंने करारा जवाब दे दिया है।

धोनी की बेइज्‍जती करने वाले को पत्‍नी साक्षी ने दिया जवाब

कभी खाने को नहीं थे पैसे, आज अंबानी की पार्टी अटेंड कर रहा है मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk