युवराज से महंगे वाट्सन

युवराज सिंह को पिछले वर्ष दिल्ली डेयरडेविल्स ने रिकॉर्ड 16 करोड़ में खरीदा था, लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें दिल्ली ने रिलीज कर दिया था। इस वर्ष उनकी कीमत में भारी गिरावट आई और उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 करोड़ में खरीदा। उनका आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये था। वॉटसन का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये था। भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा। पुणे ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन को 3.5 करोड़ रुपये में खरीदा। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन को 3.5 करोड़ में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये था। दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को जबर्दस्त रिस्पांस मिला और उन्हें दिल्ली डेेयरडेविल्स ने 7 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा।

मार्की प्लेयर्स:

केविन पीटरसन को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 3.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ को गुजरात लॉयंस ने 2.3 करोड़ में खरीदा।

भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को पुणे ने 3.8 करोड़ में खरीदा। उनका आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये था।

न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल अनसोल्ड रहे

ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन 9.5 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के हुए। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ था।

ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच अनसोल्ड रहे।

आशीष नेहरा 5.5 करोड़ के सनराइजर्स हैदराबाद के हुए। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये था।

युवराज सिंह पर सबकी निगाहें थी। उनका आधार मूल्य 2 करोड़ था और उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 करोड़ में खरीदा।

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को गुजरात लॉयंस ने 2.3 करोड़ में खरीदा। उनका आधार मूल्य 1.5 करोड़ था।

बल्लेबाज:

रिली रोसो (दक्षिण अफ्रीका) अनसोल्ड रहे।

चेतेश्वर पुजारा (भारत) अनसोल्ड रहे।

हाशिम अमला (द. अफ्रीका) अनसोल्ड रहे।

जॉर्ज बैली (ऑस्ट्रेलिया) अनसोल्ड रहे।

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ (भारत) अनसोल्ड रहे।  

महेला जयवर्धने (श्रीलंका) अनसोल्ड रहे।

माइकल हसी (ऑस्ट्रेलिया) को कोई खरीदार नहीं मिला।

उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया) को किसी ने नहीं खरीदा।

विकेटकीपर्स:

युवा भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.2 करोड़ में खरीदा। उनका आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये था। पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को नई टीम गुजरात लॉयंस ने 2.3 करोड़ में खरीदा। उनका आधार मूल्य 2 करोड़ था। उन्हें पिछली बार आरसीबी ने 10.5 करोड़ में खरीदा था। इंग्लैंड के जोस बटलर को मुंबई इंडियंस ने 3.8 करोड़ में हासिल किया। उनका आधार मूल्य 1.5 करोड़ था।

* संजू सैमसन (भारत) को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.2 करोड़ में खरीदा। उनका आधार मूल्य 2 करोड़ था।

* शेन डॉवरिच को कोई खरीदार नहीं मिला।

* जोस बटलर (इंग्लैंड) को मुंबई इंडियंस ने 3.8 करोड़ में खरीदा। उनका आधार मूल्य 1.5 करोड़ रु. था।

* मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश) अनसोल्ड रहे।

* जॉनसन चार्ल्स (वेस्टइंडीज) बिना बिके रह गए।

* ब्रेड हैडिन (ऑस्ट्रेलिया) को कोई खरीदार नहीं मिला।

* मोर्ने वान विक (द. अफ्रीका) अनसोल्ड रहे।

* सैम बिलिंग्स (इंग्लैंड) को कोई खरीदार नहीं मिला।

* बेन डंक (ऑस्ट्रेलिया) बिना बिके रह गए।

* दिनेश कार्तिक (भारत) को गुजरात लॉयंस ने 2.3 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ था।

* कैमरून बेनक्रॉफ्ट (ऑस्ट्रेलिया) अनसोल्ड रहे।

 ऑलराउंडर्स:

* मनोज तिवारी (भारत) अनसोल्ड रहे।

* इरफान पठान (भारत) को पुणे सुपरजायंट्स ने बेस प्राइज 1 करोड़ में खरीदा।

* रवि बोपारा (इंग्लैंड) बिना बिके रह गए।

* तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) को कोई खरीदार नहीं मिला।

* जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज) को किसी ने नहीं खरीदा।

* क्रिस मॉरिस को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 7 करोड़ में खरीदा।

* कोलिन मुन को केकेआर ने 30 लाख में हासिल किया।

* स्टुअर्ट बिन्नी को आरसीबी ने 2 करोड़ में खरीदा।

* डैरेन सैमी को कोई खरीदार नहीं मिला।

* मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) को पुणे सुपरजायंट्स ने 4.8 करोड़ में खरीदा।

* थिसारा परेरा (श्रीलंका) बिना बिके रह गए।

inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk