नए नियम बनाए गए

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बुधवार को हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसमें खिलाड़ियों की नीलामी से लेकर फ्रेंचाइजी द्वारा उनको दी जाने वाली रकम में कुछ बदलाव किए गए हैं। आइए जानें क्या हैं नए नियम...

ipl से जुड़े नए नियम आ गए,इन्‍हें जान लो तभी समझ आएगा खेल

पांच-पांच खिलाड़ी कर सकेंगे रिटेन

आईपीएल के 10 सीजन पूरे होने के बाद चर्चा थी कि अगले सीजन में नए सिरे से शुरुआत होगी। यानी धोनी से लेर कोहली तक सभी खिलाड़ी फिर से नीलाम होंगे और जो टीम सबसे ज्यादा बोली लगाएगी, खिलाड़ी उसकी टीम में जाएंगे। लेकिन ऐसा अब नहीं होगा। बुधवार को आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि, प्रत्येक फ्रेंचाइजी अपनी टीम के 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।

ipl से जुड़े नए नियम आ गए,इन्‍हें जान लो तभी समझ आएगा खेल

क्या है रिटेनिंग पॉलिसी?

आईपीएल के 11वें सीजन में सभी टीमें ऑक्शन में हिस्सा होंगी। इनके पास 5 प्लेयर्स रिटेन करने का ऑप्शन होगा। ये पांचों खिलाड़ी दो तरीकों से रिटेन होंगे। पहला होगा 'डायरेक्ट रिटेनिंग' और दूसरा 'राइट टू मैच' के ऑप्शन के जरिए।

यह है डायरेक्ट रिटेनिंग

आईपीएल फ्रेंचाइजी कुल 5 खिलाड़ी को पहले से रिटेन कर सकती हैं। इसमें तीन इंडियन खिलाड़ी और दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

ipl से जुड़े नए नियम आ गए,इन्‍हें जान लो तभी समझ आएगा खेल

राइट टू मैच क्या है

'राइट टू मैच' का मतलब है, पुरानी फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा बोली पाने वाले खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ सकती है। उदाहरण के लिए चेन्नई ने किसी खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया और वो ऑक्शन में चला गया। वहां किसी दूसरी टीम ने उसे जितनी भी बोली लगाकर खरीदा हो, तो चेन्नई चाहे तो उस नीलामी की रकम खिलाड़ी को देकर उसे अपनी टीम में शामिल कर सकती है। दूसरी टीम हाईएस्ट बिडर होने के बाद भी उस प्लेयर को नहीं खरीद पाएगी।

ipl से जुड़े नए नियम आ गए,इन्‍हें जान लो तभी समझ आएगा खेल

फ्रेंचाइजों का बजट भी बढ़ा

इसके अलावा गवर्निंग काउंसिल ने अगले वर्ष 2018 में होने वाले क्रिकेटरों की नीलामी के लिए फ्रेंचाइजों का वेतन का बजट 66 करोड़ से बढ़ाकर 80 करोड़ कर दिया। 2019 के लिए यह बजट 82 करोड़ और 2020 में 85 करोड़ होगा।

ipl से जुड़े नए नियम आ गए,इन्‍हें जान लो तभी समझ आएगा खेल

रिटेन खिलाड़ी होंगे मालामाल

अभी तक रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 12.5 करोड़, 9.5 करोड़, 7.5 करोड़, 5.5 करोड़ और 4 करोड़ रुपए प्रदान किए जाते थे। अब इस राशि में इजाफा किया गया है। यदि किसी टीम ने तीन खिलाड़ियों को नीलामी के पहले रिटेन किया तो इनको कुल 33 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। पहले, दूसरे और तीसरे रिटेन किए गए खिलाड़ी को क्रमा: 15 करोड़, 11 करोड़ और 7 करोड़ रु. मिलेंगे। यदि किसी टीम ने दो खिलाड़ियों को बरकरार रखा तो उन्हें कुल 21 करोड़ (पहले खिलाड़ी को 12.5 और दूसरे को 8.5 करोड़ रु.) मिलेंगे। यदि किसी टीम ने मात्र 1 खिलाड़ी को रिटेन किया तो उसे 12.5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

ipl से जुड़े नए नियम आ गए,इन्‍हें जान लो तभी समझ आएगा खेल

खिलाड़ियों की संख्या

हर फ्रेंचाइजी अधिकतम 25 खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकती हैं। टीम में अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी लिए जा सकेंगे। टीम में कम से कम 18 खिलाड़ी होना अनिवार्य है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk