- आईआरसीटीसी ने लॉन्च किए चार देशों के लिए टूर पैकेज

- श्रीलंका, मास्को, बैंकाक और दुबई की कर सकेंगे यात्रा

GORAKHPUR: अगर आप विदेश यात्रा के पैकेज तलाश रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक तोहफा लेकर आई है। आईआरसीटीसी ने चार देशों के टूर पैकेज लॉन्च किए हैं। जिसमें श्रीलंका की श्रीरामायण यात्रा सहित रूस के मास्को, दुबई और बैंकाक की यात्रा कराई जाएगी। यह टूर पैकेजेज सात सितंबर से 24 नवंबर तक अलग-अलग डेट्स पर लांच किए गए हैं। इसमें आपको हवाई यात्रा के साथ ठहरने, घूमने, लोकल यात्रा, गाइड और खाने की भी व्यवस्था मिलेगी।

पैकेज-1

श्रीलंका, श्रीरामायण यात्रा

यह पैकेज पांच रातों व छह दिनों का होगा। इसमें आपको श्रीलंका स्थित अशोक वाटिका, सीता-राम मंदिर, भक्त हनुमान मंदिर, अंजनी मंदिर, विभिषण मंदिर, मुनदारी और श्री मुनेश्वरम देव स्थानों सहित 25 महत्पूर्ण पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। यह पैकेज सात सितंबर, 20 सितंबर, 7 अक्टूबर, 18 नवंबर और दो दिसंबर को रखा गया है।

पैकेज-2

मॉस्को, सेंट पिट्सबर्ग

रूस के मॉस्को स्थित सेंट पिट्सबर्ग का टूर पैकेज छह दिन व तीन रातों वाला होगा। इसमें आपको नेवा नदी पर क्रूज की सवारी, शीतकालीन महल, पीटर और पॉल किले, पेट्रोफ पैलेस के दर्शनीय स्थलों का दौरा कराया जाएगा। इसके बाद मास्को से जुड़ने के लिए आपको बुलेट ट्रेन पर भी घूमने का मौका मिलेगा। इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति 98,400 रुपए खर्च करने होंगे। इस टूर पैकेज की फ्लाइट 13 सितंबर को दिल्ली से उड़ान भरेगी।

पैकेज- 3

थाइलैंड के बैंकाक, फूकेट, पटायाया के लिए भी तीन दिन व दो रातों का एक टूर पैकेज लांच किया गया है। जिसमें आपको थाईलैंड के बैंकाक, फूकेट, पटायाया सहित विभिन्न पयर्टन स्थलों की सैर कराई जाएगी। इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति 62,000 रुपए खर्च करने होंगे। यह टूर पैकेज 3 नवंबर को शुरू होगा।

पैकेज-4

दुबई

वहीं इन सबके अलावा दुबई के लिए भी चार रातों व तीन दिनों का टूर पैकेज लांच किया गया है। इसमें आपको दुबई और अबुधाबी के विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति 55,450 रुपए खर्च करने होंगे। इस टूर पैकेज की फ्लाइट 24 नवंबर को दिल्ली से उड़ान भरेगी।

ऐसे होगी बुकिंग

इच्छुक लोग पर्यटन भवन, गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर अनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं। गोरखपुर से मोबाइल नंबर 9794863609 पर कॉल कर पैकेजेज की जानकारी ली जा सकती है।

वर्जन

पैसेंजर्स की सुविधा को देखते हुए चार देशों के लिए अलग-अलग टूर पैकेज लांच किए गए हैं। इसमें एक साथ पर्यटकों को सभी सुविधाएं मिल जाएंगी।

- संदीप दत्ता, पीआरओ आईआरसीटीसी