1 . मकर राशि (22 दिसंबर - 20 जनवरी)
मकर राशि के लोगों के लिए साल 2017 कुछ ज्यादा ही सनसनीखेज रहेगा। ज्योतिष बताते हैं कि आपके जीवन में लंबे समय से रोमैंटिक रिलेशनशिप में आ रही अड़चन अब 12 जनवरी से खत्म हो चुकी है। अब वो वक्त आ गया है जब आप एक बार फिर से प्यार की गहराइयों में उतरने वाले हैं। न यकीन हो तो अपने कैलेंडर में 20, 26 अप्रैल और 9, 10 मई पर अभी से गोला बना लीजिए। ये वो तारीखें हैं जब आप किसी बड़ी डेट पर जा सकते हैं। अब आपको बता दें कि आपकी राशि अगर ये है तो आपकी ही राशि के हैं हॉलीवुड स्टार्स माइली सायरस और लायम हेम्सवर्थ भी।

2  . कुंभ राशि (21 जनवरी - 19 फरवरी)
कुंभ राशि के लोगों के लिए ये साल बेहद जादुई हो सकता है। खुश हो जाइए, क्योंकि दिल टूटने और निराशा मिलने की लंबी दास्तां अब खत्म होने वाली है। अब आपकी राशि में प्यार का नया सूरज उगने वाला है। 9, 11 और 14 फरवरी आपकी जिंदगी में प्यार की बहार लेकर आएगा। आप जिसको लंबे समय से पसंद करते आ रहे हैं, अब समय आ गया है उसके साथ प्यार भरा वक्त गुजारने का। हां, ये बात भी बिल्कुल सच है कि प्यार की बहार आने की शुरुआत तो अभी से हो जाएगी, लेकिन इसका असली स्वाद आपको 7 या 10 अगस्त को मिलेगा। आपकी राशि को शेयर कर रहे हैं हॉलीवुड स्टार हैरी स्टाइल्स।

3 . मीन राशि (20 फरवरी - 20 मार्च)
आपके लिए ये साल रोमांस के लिए जरा सामान्य होगा। हां, ये जरूर है कि पिछले साल की अपेक्षा ये साल उससे जरा ज्यादा अच्छा रहेगा। 2, 4, 9 और 12 मार्च के दिन आपके लिए फुल ऑन रोमांस वाले होंगे। आप किसी को माफ करना चाहें तो भी ये तारीखें आपके लिए बहुत अच्छी होंगी। आप इनको इस दिन माफ करेंगे तो आपके बीच संबंध अच्छे रहेंगे। इसके अलावा 6 सितंबर के लिए भी आप एक खास नोट बना सकते हैं। इस दिन आप किसी से भी अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। न यकीन हो तो आजमा कर देख लीजिएगा। हॉलीवुड स्टार क्रिस मार्टिन इसी राशि के जातक हैं।

4 . मेष राशि (21 मार्च - 20 अप्रैल)
हर कोई अजेय और हर रिश्ता बनाना और निभाना आसान नहीं होता। आपका स्वभाव है कि आप कभी किसी एक पर फिक्स होकर नहीं रह सकते। यही कारण है कि अभी आप अपनी शादी के लिए भी पूरा फैसला नहीं कर पा रहे हैं। अब अगर बात करें इस साल आपकी लव लाइफ की तो 14 फरवरी से पहले तक ये जरा मुश्किल रह सकती है। इसके बाद प्यार का सूरज आपकी राशि में उगेगा। इस लिहाज से 26 मार्च की तारीख आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी। 7 अप्रैल और 11 अप्रैल के बीच आपका रोमांस परवान चढ़ सकता है। हॉलीवुड की विक्टोरिया बेकहम इसी राशि की हैं।

5 . वृषभ राशि (21 अप्रैल - 21 मई)
2017 आपकी जिंदगी का वो साल साबित होगा जब आपकी सभी भावनात्मक इच्छाएं पूरी होंगी। हां, हालांकि ये भी सच है कि अब यहां सेंटीमेंटल होने का कोई कारण नहीं होगा। इस साल 20 अप्रैल वो दिन होगा जब आपकी जिंदगी का सबसे रोमैंटिक पीरियड शुरू होगा। इसके अलावा 6, 9 और 20 सितंबर आपकी लाइफ के लिए सबसे बेस्ट दिन होंगे। हॉलीवुड स्टार जेम्स मैकएवोई इस राशि के जातक हैं।

6 . मिथुन राशि (22 मई - 22 जून)
आपकी राशि बताती है कि आप काफी गुड लुकिंग और स्वभाव से काफी रोमैंटिक हैं। 2017 में आप अपने स्वभाव के हिसाब से बहुत कुछ खास करने वाले हैं। इस साल आपको आपका परफेक्ट मैच मिल जाएगा। 7 और 14 फरवरी आपकी राशि के लिए सबसे अच्छे दिन साबित होंगे। इनके अलावा 3, 4, 9, 15 और 18 जून वो बेहतर तारीखें हैं जब आप अपने इमोशंस को अपने प्यार से शेयर कर सकते हैं। हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप इसी राशि से जुड़े हैं।

7 . कर्क राशि (21 जून - 22 जुलाई)
कर्क राशि के जातक स्वभाव से काफी दयालु होते हैं। ऐसे में गौर करें कि अपने रिश्तों को नए सिरे से शुरू करना बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। आप अपने अपनों को माफ कर फिर से अच्छे रिलेशन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए उम्र और जगह कोई मायने नहीं रखती है। 12 जनवरी को आपके जीवन की सभी मुश्किलें खत्म होने वाली हैं। 5 अक्टूबर भी आपकी राशि का सबसे सफल दिन होगा। हॉलीवुड फेम चेरिल एक्सपेक्ट इसी राशि की हैं।

सितारों का संदेश! जानें 2017 में किसकी लगेगी लव लॉटरी

8 . सिंह (23 जुलाई - 22 अगस्त)  
अपना सच्चा प्यार ढूंढते-ढूंढते आप थक गए हैं। अब बिना हताश हुए आपके लिए खुशियों और प्यार भरे दिन आने वाले हैं। ये साल आपकी लव लाइफ के लिए बहुत अच्छा होगा। आपको आपका विश्वसनीय साथी मिलेगा। 11 फरवरी को चांद पूरी तरह से आपके फेवर में होगा। हां, आपके प्यार की सही शुरुआत अप्रैल के महीने से होगी। 7, 10 और 21 अगस्त आपकी राशि के सबसे अच्छे दिन साबित होंगे। हॉलीवुड सेलेब जेनिफर लॉरेंस इसी राशि की हैं।

9 . कन्या राशि (23 अगस्त - 22 सितंबर)
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने ज्यादा इमोशनल हैं। अब आपका प्यार आपकी जिंदगी में खुशियां लाने के लिए तैयार है। जनवरी के शुरुआती 10 दिनों में ही उसकी शुरुआत हो चुकी है। अब आपकी जिंदगी पहले से भी और ज्यादा हसीन होने वाली है। आप जिससे प्यार करते हैं अब आपका उससे रिश्ता दोबारा पूरी तरह से परिपक्व होने वाला है। 12 मार्च को आप उससे अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। हॉलीवुड सेलेब पीपा मिडेलटन इसी राशि के हैं।

10 . तुला राशि (23 सितंबर - 23 अक्टूबर)
एक बार अगर आपको किसी ने रिजेक्ट कर दिया हो, तो दोबारा प्यार की शुरुआत करना जरा मुश्किल होता है। आपके साथ भी अगर ऐसा ही है तो एक बार कोशिश करके देखिए। खुशियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस साल आपको आपके प्यार के इजहार में सफलता जरूर मिलेगी। आपकी लव लाइफ बेहतरीन तरीके से शुरू होगी। 11 फरवरी आपके लिए सबसे बेहतर होगी। हॉलीवुड सेलेब कैथरिन जेटा और माइकल डुगलस इसी राशि के हैं।

सितारों का संदेश! जानें 2017 में किसकी लगेगी लव लॉटरी

11 . वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर - 22 नवंबर)
आपके पुराने संबंध इस साल और ज्यादा मजबूत होंगे। इसके विपरीत आप अगर खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं तो ये अकेलापन अब दूर होने वाला है। इस साल आपका प्यार आपको जरूर मिल जाएगा। दोबारा खुशियां आपके पास आने को तैयार हैं। 18 फरवरी आपकी लव लाइफ के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिन होगा। 2, 6 और 9 मार्च भी इस लिहाज से सबसे बेहतरीन दिन होगा। हॉलीवुड सेलेब केटी पेरी इसी राशि की हैं।

12 . धनुराशि (23 नवंबर - 21 दिसंबर)
आपकी पर्सनल लाइफ अब और भी ज्यादा रंगीन होने वाली है। आपको कोई मिलने वाला है जो दिल की गहराइयों से आपको प्यार करेगा। आपको समझेगा। 6, 9 और 11 फरवरी आपकी लव लाइफ के लिए सबसे बेहतरीन दिन होने वाले हैं। इस दिन आप भी किसी से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट इसी राशि के जातक हैं।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk