सलमान खान पर आय से अधिक संपत्ति का मामला

बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान भी एक बार आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंस चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2000 में आयकर विभाग ने सलमान के मुंबई स्थित पनवेल प्रॉपर्टी पर छापा मारा था, जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। उस दौरान विभाग ने सलमान के साथ उनके भाई अरबाज से भी इस मामले में पूछताछ की थी।

आयकर विभाग ने शाहरुख का घर किया सील,ये सितारे भी कर चुके हैं इस परेशानी का सामनाप्रियंका चोपड़ा के घर विभाग का छापा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी आयकर मामले में फंस चुकी हैं। बताया जाता है कि प्रियंका के घर पर साल 2011 में आयकर विभाग ने छापा मारा था, जिसमें 7.5 करोड़ की बेनामी संपति बरामद हुई थी। इस मामले को लेकर प्रियंका और विभाग के बीच काफी दिनों तक विवाद चला था।

आयकर विभाग ने शाहरुख का घर किया सील,ये सितारे भी कर चुके हैं इस परेशानी का सामना

कैटरीना के घर विभाग का छापा

प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी एक बार आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंस चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2011 में आयकर विभाग द्वारा कैटरीना के घर पर भी छापा मारा गया था। इस छापे में कई चीजें बरामद हुई, जिसको लेकर उनसे काफी सवाल जवाब किये गए, लेकिन उस समय उनके घर को सील नहीं किया गया।  

आयकर विभाग ने शाहरुख का घर किया सील,ये सितारे भी कर चुके हैं इस परेशानी का सामना

संजय दत्त के घर छापा

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी आयकर मामले से बच नहीं पाए हैं। साल 2012 में आयकर विभाग ने संजय दत्त के मुंबई में बांद्रा स्थित घर पर छापा मारा था, जिसके बाद उनसे कुछ संपत्ति को लेकर पूछताछ भी की गई थी।

आयकर विभाग ने शाहरुख का घर किया सील,ये सितारे भी कर चुके हैं इस परेशानी का सामना

माधुरी दीक्षित के घर छापा

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के घर पर भी आयकर विभाग का छापा पड़ चुका है। बताया जाता है कि विभाग ने पैसे खोजने के लिए अभिनेत्री के निवास की दीवारों और फर्नीचर को भी तोड़ दिया था।

आयकर विभाग ने शाहरुख का घर किया सील,ये सितारे भी कर चुके हैं इस परेशानी का सामना

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk