लोग शॉक्ड हो गए
इटली के 27-वर्षीय कलाकार राफेल शुमाखेर एक स्टेज शो के दौरान बीते दिनों लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे। इस दौरान वह अचानक से अभिनय करते करते अंत में फांसी के फंदे पर लटक गए। फंदे में लटकने की भूमिका के समय शुमाखेर के पांवों के नीचे का तख़्ता सरका दिया गया। जिसके बाद उनकी गर्दन में रस्सी का फंदा असली था तथा सुरक्षा के कोई दूसरे उपाय भी नहीं थे। जिससे वह उसमें सच में लटक गए। वहीं कुछ लोग तो इसे पहले अभिनय का ही एक हिस्सा समझ रहे थे लेकिन बाद में जब हकीकत पता चली तो शॉक्ड हो गए। राफेल शुमाखेर हकीकत में पूरी तरह से लटक चुका था। इस घटना के बाद उन्हें तुंरत अस्पताल ले जाया गया। जहां पर वह कुछ दिनों तक कोमा में रहे और उनका उपचार जारी रहा। हालांकि बाद में डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से मृत घोषित कर दिया।

गोली मारने का सीन

वहीं इस हादसे के बाद से थिएटर के सुरक्षा इंतज़ामों की जांच शुरू हो गई है। इसके अलावा शो से जुड़े लोगों से भी पुलिस पूछतांछ कर रही है। वहीं उनके परिजनों भी इस मामले को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। हालांकि पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई ठोस वजह नहीं पता चली है। इस घटना के बाद से थिएटर के आर्ट डायरेक्टर गैब्रिएल डि लुका का कहना है कि उनके नाटक में गोली मारने का सीन था, लेकिन एक्टर ने उसे अंत में अपने आप बदलर फांसी के फंदे में तब्दील कर दिया। वह खुद इस बात से शॉक्ड हो गए थे, लेकिन लाइव शो होने की वजह से बीच में इंटरफेयर नहीं किया गया। जिससे वह खुद नहीं समझ पा रहे हैं कि एक्टर ने ऐसा क्यों किया है। वहीं एक्टर राफ़ेल शुमाकर के परिजनों का कहना है कि वह कभी आत्महत्या करने जैसा कदम नहीं उठा सकता है। सुरक्षा कारणों की वजह से वह हादसे का शिकार हुआ है।

inextlive from World News Desk

courtesy mail on line

International News inextlive from World News Desk