खूबसूरत फलकनुमा पैलेस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका हैदारबाद में 28 से 30 नवंबर के बीच होने वाले वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रही हैं। इस दौरान इवांका ट्रंप हैदाराबाद के खूबसूरत फलकनुमा पैलेस यानी कि निजाम के पैलेस में ठहरेंगी।

इस ऐत‍िहासि‍क पैलेस में ठहरेंगी इवांका,पहले भी पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति की बेटी बढ़ा चुकी है भारतीयों की धड़कन

इटेलियन पत्थर से बना

फलकनुमा पैलेस का निर्माण हैदराबाद के प्रधानमन्त्री नवाब वकार उल उमर ने कराया था। इसके निर्माण कार्य की आधार शिला 1884 में वैज्ञानिक सर वाईकर ने रखी थी। इसे बनने में 9 साल का समय लगा था। इटेलियन पत्थर से बना यह पैलेस बेहद खूबसूरत है।

इस ऐत‍िहासि‍क पैलेस में ठहरेंगी इवांका,पहले भी पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति की बेटी बढ़ा चुकी है भारतीयों की धड़कन

सबसे बड़ा डाइनिंग हॉल

सन 2000 तक यह पैलेस निजाम के परिवार की निजी संपत्ति के रूप में था लेकिन इसके बाद पब्लिक के लिए खोल दिया गया। यहां लगा ज्यादातर ओर्नेट फर्नीचर फ्रांस का है। यहां 101 सीटों वाल डाइनिंग हॉल दुनिया का सबसे बड़ा डाइनिंग हॉल कहा जाता है।

इस ऐत‍िहासि‍क पैलेस में ठहरेंगी इवांका,पहले भी पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति की बेटी बढ़ा चुकी है भारतीयों की धड़कन

ऐतिहासिक जगहें घूमेंगी इवांका

होटल में इवांका के लिए ताज होटल से स्पेशल शेफ बुलाए गए हैं। सैकड़ों साल पुराने इस पैलेस में रुकने पर इवांका भारत के इतिहास के करीब होंगी। यात्रा के दौरान इवांका यहां की ऐतिहासिक जगहों का दौरा करेंगी और प्रसिद्ध हैदराबादी पकवानों का स्वाद लेंगी।

इस ऐत‍िहासि‍क पैलेस में ठहरेंगी इवांका,पहले भी पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति की बेटी बढ़ा चुकी है भारतीयों की धड़कन

क्लिंटन की बेटी चेल्सी भी

इवांका ट्रंप से पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी भी भारत आ चुकी हैं। वैसे तो चेल्सी कई बार भारत आई हैं लेकिन पहली बार वह अपनी मां हिलेरी क्लिंटन और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति व पिता बिल क्लिंटन के साथ 1995 में आई थी।

इस ऐत‍िहासि‍क पैलेस में ठहरेंगी इवांका,पहले भी पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति की बेटी बढ़ा चुकी है भारतीयों की धड़कन

ताजमहल का दीदार किया

इस दौरान हिलेरी क्लिंटन ने बेटी चेल्सी के साथ ताजमहल का दीदार किया था। चेल्सी को यह ताजमहल बेहद खूबसूरत लगा था। इन्होंने यहां पर अपनी मां के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई थीं। इस यात्रा के कुछ साल बाद फिर चेल्सी पिता के साथ भारत आई थीं।

इस ऐत‍िहासि‍क पैलेस में ठहरेंगी इवांका,पहले भी पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति की बेटी बढ़ा चुकी है भारतीयों की धड़कन

बैटरी रिक्शा देखकर खुश हुईं

खास बात तो इस भारत यात्रा के दौरान भी चेल्सी क्लिंटन ताजमहल का दीदार करने पहुंची थीं। चेल्सी आगरा में चलने वाले बैटरी वाले रिक्शे देखकर काफी खुश हुई थीं। उन्हें ये रिक्शे इतने अच्छे लगे थे कि उन्होंने इनके बारे में पूछतांछ भी की थी।

अब MP में फांसी पर लटकाए जाएंगे रेपिस्ट, देश में रेप से जुड़े इन मामलो में सुनाई गई फांसी

National News inextlive from India News Desk