- आई नेक्स्ट 'इज्जत करो' कैंपेन का दिखा प्रभाव। पुलिस ने ईवटीजिंग के प्लेसेज पर मजनुओं को लगाई फटकार

BAREILLY:

सिटी में मनचलों के खिलाफ ख्क् मार्च से चलाये जा रहे आई नेक्स्ट के इज्जत करो कैम्पेन का असर दिखना शुरू हो गया है। खास बात यह रही कि रामनवमी के मौके पर ग‌र्ल्स की सेफ्टी के लिए पुलिस भी एक्शन मोड में आ गयी, जिन प्लेसेज को आई नेक्स्ट ने शो किया था, उन स्थानों पर महिला पुलिस की टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की, जहां कहीं भी मनचले ग‌र्ल्स को घूरते नजर आए तो पुलिस ने उनको पहले 'सबक' सिखाया फिर वॉर्निग देकर छाेड़ दिया।

मंदिरों के बाहर शोहदों का जमावड़ा

नवमी के मौके पर मां के दर्शन करने के लिए सुबह से ही मंदिरों में ग‌र्ल्स की भारी भीड़ थी। लिहाजा, मजनू भी मंदिरों को ही रुख कर लिये। ऐसे में कई स्थानों के चक्कर लगाने के बाद वापस मंदिरों पर पहुंची टीम को भारी तादाद में मंदिरों के आस पास मजनू दिखाई दिए। महिला पुलिस की टीम देखकर पहले तो उन्हें मंदिर की सुरक्षा के लिए मुस्तैदी का अहसास हुआ। लेकिन पुलिस के सवालों और जवाबों को देखते हुए लड़कों में सुगबुगाहट मचने लगी। और उनकी धीरे धीरे वहां से खिसकने लगे। मंदिर के बाहर एकत्र शोहदों को फटकारने के बाद पुलिस टीम आगे बढ़ चली।

शोहदों को सिखाया गया 'सबक'

मंदिरों के बाद पार्को पर ऑपरेशन मजनू चलाया गया। ऐसे में गांधी उद्यान पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर मौजूद मजनुओं के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने पुलिस टीम को गुमराह करने के लिए फ्रेंड्स के साथ मोबाइल पर बात करने में व्यस्त जताने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने मौजूद करीब म् शोहदों को फटकार लगाते हुए दोबारा नजर न आने की चेतावनी के साथ भगा दिया।

छेड़छाड़ की हरकतों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से शक्ति मोबाइल चलायी जा रही है। स्कूल, कॉलेजेज के बाहर पुलिस टीम पहुंच रही है। सोशल साइट्स के जरिए छेड़छाड़ करने वालों की गिरफ्तारियां भी हुई हैं। ग‌र्ल्स क्090 पर ऑनलाइन कंप्लेन कर सकती हैं।

राजीव मेहरोत्रा, एसपी सिटी