vijay.sharma@inext.co.in

JAMSHEDPUR: इंड्रस्टी का हब कहे जाने वाले जमशेदपुर में जाम की समस्या आम हो गई है। शहर में जगह-जगह जाम लगने से दो करोड़ रुपये का डीजल-पेट्रोल हवा में उड़ रहा है। जाम के चलते लोगों का समय भी बर्बाद हो रहा है। जाम में फंसकर लोग ऑफिस, स्कूल आदि के लिए भी लेट हो जाते हैं। शहर में सात से अधिक रेलवे क्रासिंग होने से भी जाम लगता है।

ट्रक की एक वजह

जाम की एक बड़ी वजह जमशेदपुर, आदित्यपुर समेत आसपास की दो हजार से भी ज्यादा कंपनियों के लिए सामान लाने-ले जाने वाले ट्रक भी हैं। हर महीने लाखों ट्रक कच्चा मॉल लेकर आते हैं और तैयार माल लेकर जाते हैं। रोड पर ट्रकों की काफी ज्यादा संख्या की वजह से भी जाम लग रहा और डीजल की बर्बादी हो रही है।

शहर में सात सौ बसें

मानगो बस स्टैंड से झारखंड, बिहार, ओडि़शा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के लिए प्राइवेट बसों का संचालन होता है। जहां से हजारों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। इसके साथ ही शहर में चलने वाली टेंपो और बाइक से शहर में जाम की स्थित बनी रहती है।

शहर के जाम वाले चौराहे

-मानगो गोल चक्कर

-स्टेशन ओवरब्रिज

जुगसलाई

जैमको

विष्टुपुर

जुगसलाई डीवी रोड

सीताराम डेरा

हावड़ा ब्रिज

साकची गोलचक्कर

शहर के प्रेट्रोल पंप पर एक नजर

शहर में पेट्रोल पंप 43

एक पेट्रोल पंप में औसत बिक्री बुधवार को डीजल बिक्री - 9000 लीटर

पेट्रोल 3000 लीटर

कितना तेल हर दिन हो रहा बर्बाद-3 लाख लीटर

शहर में हर दिन चलने वाली गाडि़यां-4 लाख

जाम में औसत खर्च होने वाला तेल-आधा से एक लीटर रोज

खर्च डीजल की कीमत-दो लाख लीटर डीजल 50 रुपये की औसत से एक करोड़

खर्च पेट्रोल की कीमत-पेट्रोल खर्च 1 लाख लीटर 70 रुपये की औसत से सलर लाख रुपए

शहर में 43 पेट्रोल पंप संचालित है, जिनमें से लगभग चार से पांच लाख लीटर डीजल और तीन से चार लाख लीटर पेट्रोल की बिक्री रोज होती है।

राजीव सिंह, अध्यक्ष, जमशेदपुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन, जमशेदपुर

सभी रूटों पर एक सिटी बस का दिनभर में एक से दो लीटर डीजल जाम में उड़ जाता है। यूनियन में 120 बसें हैं, जिनमें एक लीटर अतरिक्त ईधन लगने से करीब 6000 रुपए का ईधन रोज वेस्ट हो जाता है।

चेतन्न कुमार, अध्यक्ष, प्राइवेट मिनी बस एसो। जमशेदपुर

लौहनगरी में जाम की वजह से बेकार गाडि़यों को पेट्रोल-डीजल जलता है। शहर का तो हाल ही यही हो चुका है। पुलिस भी चौराहों पर मूक दर्शक बनकर खड़ी रहती है। रोज मेरा एक लीटर पेट्रोल जाम के चक्कर में बर्बाद हो जाता है।

चरनदीप

मैं बाइक से साकची से बागबेड़ा जाता हूं। स्टेशन ओवर ब्रिज के पास मैक्सिमम टाइम जाम लगने से हमेशा लेट हो जाता हूं। दोनों तरफ से वाहन आने से भयंकर जाम लगता है। इस वजह से फ्यूएल बेकार खर्च हो जाता है।

रामबली

शहर में जाम से पूरे शहरवासी परेशान हैं। सुबह ट्रकों की नो इंट्री खुलने से मानगो पुल पर ही जाम लग जाता है। इससे निकलना मुश्किल हो जाता है, जाम की वजह से गाडि़यों का ईधन बेकार में खर्च हो जाता है।

विशाल

शहर में जाम में फंसकर स्कूल के लिए लेट हो जाता हूं, दोनों तरफ से वाहन आने पर जाम लग जाता है। सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण भी जाम लगता है। इससे समय की बार्बादी होती है।

रवि