JAMSHEDPUR: लौहनगरी में छिनतई व लूट कर आतंक फैलाने वाले गिरोह के 22 सदस्यों को पुलिस ने विभिन्न स्थानों से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। इनके पास से लूटे गए 42 मोबाइल, एक्टिवा वाहन समेत 13 हाई स्पीड दोपहिया वाहन व अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

 

सएसपी ने दी जानकारी

एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने संवाददाता सम्मेलन कर लूट व छिनतई मामले में हुई गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छिनतई करने वाले गिरोह के गिरफ्तार सभी सदस्य ब्राउन शुगर से नशा करने के आदी हैं और ये नशे (ब्राउन शुगर) का जुगाड़ करने के लिए ही छिनतई करते थे। यानी लूटी गई रकम से ये ब्राउन शुगर खरीद अपनी लत पूरी करते थे। उनसे पूछताछ में जानकारी मिली है कि गिरोह के सभी सदस्य आदित्यपुर और जुगसलाई जाकर ब्राउन शुगर का नशा करते थे। अधिकतर सदस्यों की उम्र 18 से 20 वर्ष के करीब है। सभी पढे़-लिखे हैं। सभी सदस्य अलग-अलग इलाके के हैं, लेकिन सभी आपस में जुड़े हुए हैं। पत्रकार वार्ता में सिटी एसपी, सिटी डीएसपी अनुदीप सिंह समेत गिरोह की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले सभी थानेदार और टेक्निकल सेल के सदस्य उपस्थित थे।

 

कहां-कहां लूटते थे

ये उचक्के पूरे शहर में अलग-अलग जगह ग्रुप बनाकर फैल जाते। एक ग्रुप में पांच-पांच लोग रहते। बाइक पर सवार होकर ये पांच-पांच लोग शिकार का पीछा करते थे। बिरसानगर, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, टेल्को, सिदगोड़ा, साकची, सीतारामडेर, बर्मामाइंस,गोविंदपुर, उलीडीह में ये लोगों को शिकार बनाते थे।

 

ये सामान हुए जब्त

ब्ख् मोबाइल, एक्टिवा समेत क्फ् बाइक, लैटपाप और आइएमए लॉक बदलने व लॉक खोलने वाली मशीन पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से जब्त की है।

ये हैं गिरफ्तार गिरोह के सदस्य

नाम निवासी

देवेंद्र सिंह उर्फ अमन बिरसानगर जोन संख्या म्

दीपू दास बिरसानगन जोन संख्या म्

मोहित रंधावा बिरसानगर जोन संख्या सात

निशांत पंडित बिरसानगर जोन संख्या म्

निखिल कुमार बिरसानगर

राकेश कुमार उर्फ प्रधान - टेल्को नीलडीह

मनीष सिंह उर्फ मन्नू सिंह न्यू बारीडीह कालूबागान सिदगोड़ा

अमरप्रीत सिंह उर्फ आकाश कदमा बेल्डीह लेक बिष्टुपुर

सूरज कुमार साहू भाटिया बस्ती कदमा

रोहित कहार बिरसानगर थाना

सन्नी सिंह बिरसानगर

अंगददीप सिंह न्यू टाटा लाइन गोलमुरी

गु्ररप्रीत सिंह पावर हाउस गोलमुरी

शाहरूख उर्फ राजा शास्त्रीनगर, कदमा

बिहरुल उर्फ अब्दुल ओल्ड पुरुलिया रोड मानगो

सौरभ बाग नार्दन टाउन, बिष्टुपुर

रोहन कौलेट नार्दन टाउन, बिष्टुपुर

कृणाल टॉडी कागलनगर, सोनारी

15, 17 और 14 वर्ष के तीन नाबालिग

पांच-पांच का बनाते थे ग्रुप

एसएसपी ने बताया कि गिरोह तीन-चार माह से शहर में सक्रिया था। ये सभी पांच-पांच की संख्या में अलग-अलग ग्रुप बनाकर रात में अपने-अपने क्षेत्र में निकलते थे और जिससे जो मिला उससे छिनतई करते थे। छिनतई करने के बाद ये भाग निकलते थे।

 

एक दिन में तीन वारदात

गिरोह का टारगेट रहता था कि कम से कम एक दिन में तीन वारदात को अंजाम हर में दिया जाएा। मोबाइल छीनने में आसानी होती थी। इस कारण मोबाइल वाले सॉफ्ट टारगेट में आते थे। मोबाइल छीनने में असफल रहने पर चेन, पर्स और रुपये भी छीन लेते थे।


एक मिनट में देते थे घटना को अंजाम

छिनतई गिरोह का टारगेट होता था कि कहीं भी छिनतई में अधिक समय जाया नहीं की जाए। एक मिनट के प्रयास में जो मिल जाए उसे लेकर तेजी से भाग निकले।

Crime News inextlive from Crime News Desk