रांची: मुख्यमंत्री सचिवालय में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन हुआए जिसमें 35 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान पेय जलापूर्ति एवं स्वच्छता तथा जल संसाधन मंत्री श्री चंद्रप्रकाश चौधरी एवं श्रमए नियोजनए प्रशिक्षण तथा कौशल विकास मंत्री श्री राज पालिवार ने आम लोगों की शिकायतों.समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में उचित कार्रवाई का निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया। जनता दरबार में कई मामलों का तत्काल समाधान भी किया गया। जनता दरबार में शारीरिक चुनौती झेल रहे तोरपा के दिगंबर सिंह ने अपने घर की मरम्मत के लिए मदद की गुहार लगायी। उन्होंने बताया कि उन्हें इंदिरा आवास पहले ही मिला हैए लेकिन वह जर्जर हो चुका है। इस पर मंत्रीद्वय ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से उनकी मदद करें। सरकार की ओर से मदद का कोई प्रावधान तो नहीं हैए लेकिन मानवीय आधार पर दोनों मंत्रियों ने श्री दिगंबर सिंह को सहयोग का आश्वासन दिया। खलारी निवासी विकास कुमार ने अपने पिता की उग्रवादियों द्वारा हत्या कर किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने अनुकंपा पर नियोजन की मांग की। इस पर उपस्थित मंत्रीगण ने गृह सचिव से फोन पर बात की। मंत्री श्री चौधरी ने गृह सचिव से इस मामले की शीघ्र जांच कर भुक्तभोगी को नियमानुसार नियोजित करने के विषय में निर्णय लेने को कहा। रांची के लोअर बाज़ार निवासी राजेश शर्मा के साथ 4ण्11ण्2015 को हुई लूट का मामला भी आया। राजेश शर्मा ने बताया कि उनसे बड़ी रकम लूट ली गयी थीए लेकिन अभी तक न तो अपराधी पकड़े गये हैं और न ही उन्हें अब तक की जांच से संतोष है। इस पर आरक्षी अधीक्षक को मामले की गंभीरता से जांच कर अपराधियों की धर.पकड़ का आदेश दिया गया। जनता दरबार में भूमि विवादए फिरौतीए पारिवारिक विवादए रोजगारए छात्रवृत्ति आदि से जुड़ी कुल 35 शिकायतें आयीं। सभी पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को मामला अग्रसारित किया गया है। मंत्रीगण ने कहा कि इन सभी मामलों का निष्पादन एक निश्चित समय सीमा के भीतर हो जाना चाहिए।