अनोखा अभियान
जापान के दक्षिण-पश्चिम प्रांतों के तीन गवर्नर गर्भवती हो गए हैं। हैरान होने की बात नहीं है। इन गर्वनरों ने वास्तव में गर्भ धारण नहीं किया है बल्कि इन पुरूष गवर्नरों ने एक ऐसी जॉकेट पहनी है जिसमें उभरा हुआ पेट बना है, जो गर्भ जैसा ही होता है। इस जैकेट का वजन 7 किलो का है। लगभग इतना ही वजन एक 7 माह की गर्भवती महिला के गर्भ का होता है। इस जैकेट को पहन कर ये गवर्नर बिना किसी झिझक के घूमने-फिरने के साथ अपना तमाम काम कर रहे हैं। इन्होंने कामकाजी गर्भवती महिलाओं के दायित्वों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए ऐसा किया है। इस अभियान का नाम है गर्भवती गर्वनर।

तीन जापानी गवर्नर हो गए हैं प्रेगनेंट!

गर्भवती महिलाओं की मुश्किलों का सामना
गर्भवती गवर्नर अभियान के तहत ये गर्वनर इस प्रेगनेंसी वेस्ट को पहने सीढ़ियां चढ़ते हैं, घर का सामान लेने जाते हैं, बस में सफर के दौरान सीट मिलने का इंतजार करते हैं। साथ ही अपने ऑफिस की जिम्मेदारियां भी संभालते हैं। जिससे ये जागरुकता फैला सके कि महिलाओं को गर्भ में बच्चे को लिए हुए घर और बाहर के कामकाज करने में कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनका खास ख्याल रखने की जरुरत है। जापान में 2014 में हुए एक अध्ययन में ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट ने स्पष्ट किया था कि जहां जापानी पुरुष रोज केवल 1 घंटा ही ऐसा काम करते हैं जिसके लिए उन्हें कोई भुगतान नहीं मिलता। वहीं, जापानी महिलाए रोजाना पांच घंटे ऐसा काम करती हैं।

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk