घर में मगरमच्छ के साथ रहते है

जपान के हिरोश्ीमा में कुरे शहर निवासी नोबूमित्सू मुराबेसी 65 साल के हैं। नोबू के पास एक मगरमचछ है। यह कोई छोटा मोटा मगरमच्छ नही है। यह छह फीट लंबा और 49 किलो को है। नोबू के साथ बचपन से यह मगरमच्छ बचपन उनके घर पर रह रहा है। नोबू और उनकी पत्नी के साथ यह मगरमच्छ आराम से पूरे घर में खुला घूमता है। 34 साल पहले नोबू के पिता ने उसे पालतू बनाने के लिए एक एनीमल फेस्टिवल के दौरान खरीदा था। यह मगरमच्छ अब नोबू के परिवार का हिस्सा बन चुका है। नोबू ने सरकार से इसे घर पर रखने की परमीशन ली है। शहर में खतरनाक जानवर को लेकर घूमना मना है पर नोबू ने अपने दोस्त को शहर दिखने के लिए सरकार से स्पेशल परमीशन ली है।

मगरमच्‍छ के साथ खेलकर बड़े हुए,रोज कराते हैं उसे ब्रश

34 साल पहले खरीदा था मगरमच्छ

नोबू कहते हैं जब मैने 34 साल पहले इसे लिया था तो नही सोचा था ये इतना बड़ा हो जाएगा। पर अब ये पूरे 34 साल का हो गया है। नोबू उसे नहलाते हैं। यहां तक कि ब्रश कर के उसके दांत भी साफ करते हैं। नोबू जब इसे सड़क पर लेकर निकलते हैं तो आसपास देखने वालों की भीड़ लग जाती है। नोबू ने बताया कि उनकी पत्नी को मगरमच्छ पसंद नही है। इसलिए वो अपना ज्यादातर समय म्गरमच्छ के साथ ही बिताते हैं। नोबू ने घर में मगरमच्छ के लिए एक बिस्तर भी तैयार किया है। जिस पर वह सोता है। उसके बिस्तर पर तकिया रजाई और गद्दा भी बिछा हुआ है। नोबू ने अपने इस दोस्त के लिए घर के सामने एक वाटर टब भी बनवा रखा है।

मगरमच्‍छ के साथ खेलकर बड़े हुए,रोज कराते हैं उसे ब्रश

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk