महफिल के बाद नज्र मासूमीन का होगा आयोजन

>BAREILLY: पैगंबर मोहम्मद साहब की बेटी हजरत फातिमा जहरा की याद में जश्न-ए-इस्मत मनाया जाएगा। इस दौरान महफिल का आयोजन होगा। कई जिलों के शायर इस दौरान उनकी शान में कसीदाख्वानी करेंगे। इसके अलावा नज्र का एहतमाम होगा और दो किताबें जारी होंगी।

महफिल में जुटेंगे अकीदतमंद

शहर के किला छीपी टोला मोहल्ला स्थित काला इमामबाड़ा में महफिल फ्क् मार्च को शाम आठ बजे से आयोजित की गई है। महफिल की शुरुआत कुराख्वानी से होगी। इसके बाद मौलाना डा। काजिम मेहदी उरूज की दो किताबें जारी होंगी। उनकी किताब पर महफिल में आए मेहमान किताब पर रोशनी डालेंगे। महफिल में शहर के अलावा दूसरे जिलों से भी अकीदतमंद इकट्ठा होंगे।

कई जिलों के शायर हाेंगे शामिल

जशन-ए-इस्मत में रामपुर के शहजादा गुलरेज, मीर नजीर बाकरी, इरफान जंगीपुरी, इफाम उतरौलवी, सामिन रजा सिरसी शामिल होंगे। सभी शायर शहजादी फातिमा जहरा का कसीदा पढ़ेंगे। आयोजक अदील और गौहर रिजवी ने बताया कि महफिल शाम आठ बजे शुरू हो जाएगी। महफिल के बाद नज्र मासूमीन का एहतेमाम किया गया। इसके बाद लोगों में तबर्रुक तक्सीम किया जाएगा।