-जयापुर के ग्राम प्रधान को पुलिस ने बेटे और भतीजे के साथ किया गिरफ्तार

-तीनों पर ललकार कर जानलेवा हमला करने का है आरोप

VARANASI

पीएम नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव रहे जयापुर के विकास की मिसाल पूरे देश में दी जा रही है लेकिन यहां हो रहे विकास को ही लेकर शुरू हुए आरोप प्रत्यारोप ने विवाद का रूप ले लिया। विवाद इस कदर बढ़ा कि पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम प्रधान नारायण पटेल, उनके बेटे राहुल और भतीजे मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर ललकार कर जानलेवा हमला करने का आरोप है।

रुपयों की बंदरबांट का आरोप

ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत की थी कि गांव में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। जबकि इसके लिए शासन की ओर से धन आवंटित हुआ था लेकिन उसकी बंदरबांट कर ली गई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद उप निबंधन कोआपरेटिव सुभाष चंद सिंह को जांच सौंपी गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। आरोप है कि इसके बाद प्रधान पक्ष के लोग बौखला गए और ख्7 मई को नारायण के ललकारने पर बेटे व भतीजे ने शिकायत करने वालों पर हमला कर दिया। हमले में जयराम सिंह, अजय सिंह, शिव कुमार यादव, देवानंद यादव व राजकुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसी मामले में जांच के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। वैसे इसे गांव में प्रधानी के चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।