RANCHI: जेसीआई रांची का मेगा ट्रेड फेयर एक्सपो उत्सव ख्9 सितम्बर से 0फ् अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में लग रहा है। इसको लेकर गुरुवार को मोराबादी मैदान में भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही टेंट, हैंगर, स्टाल निर्माण का कार्य आरम्भ हो गया है। एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी अरविन्द राजगढि़या ने बताया कि एक्सपो में इस बार ब् एसी हैंगर के साथ कुल म् हैंगर होंगे। इसके अलावा ऑटो जोन, फू ड कोर्ट, किड्स जोन भी बन रहा है। वहीं, एक पिंक हैंगर खास तौर से महिला व्यवसायियों के लिए होगा।

फ्00 स्टाल लगेंगे

श्री राजगढि़या ने बताया कि एक्सपो उत्सव इस बार बिल्कुल नए रूप में रांचीवासियो के लिए लाया जा रहा है। करीब फ्00 स्टॉल लगेंगे। सजावट पर खास ध्यान है, एक्सपो परिसर के अंदर लोगो की सुविधा के लिए डिस्प्ले बोर्ड एवं शौचालय का भी निर्माण किया जा रहा है। मोरहाबादी चौक से लेकर एक्सपो परिसर तक लाइट की विशेष व्यवस्था हो रही है। बाकी बचे सातवें दिन एक्सपो उत्सव कस्टमर्स के लिए शुरू हो जाएगा।

संयोजक बने यजमान

भूमि पूजन में यजमान एक्सपो के मुख्य संयोजक जेसी अमित खोवाल थे। पूजा में जेसी अमित खोवाल अपनी पत्‍‌नी वंदना खोवाल के साथ बैठे थे। उनके साथ सभी जेसीआई मेंबर भी पूजा में बैठे। मुख्य रूप से भूमि पूजन कार्यक्रम के संयोजक जेसी नवीन गड़ोदिया, प्रेसीडेंट नारायण मुरारका, विनय मंत्री, पीयूष केडिया, राकेश जैन, प्रवाश जैन, ए मंत्री, अरविन्द राजगढि़या, गौरव अग्रवाल, मेघा चौधरी, रोबिन गुप्ता, दीपक जैन, अजित साहू, नीरज पोद्दार, पंकज साबू, निखिल मोदी मौजूद थे।