लापरवाही पड़ गयी भारी, शासन के आदेश पर अपर आयुक्त को मिली जांच

दो माह पूर्व मलदहिया में खुले मैनहोल में गिरकर महिला हुई थी घायल

VARANASI

नगर निगम के सहायक अभियंता की लापरवाही पर शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सस्पेंड कर दिया। कारण था कि लापरवाही के कारण सीवर खुला हुआ था। जिसमें गिरकर एक महिला घायल हो गयी थी। इस मामले में की गयी शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने जांच करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दिया था। दो दिन पहले प्रदेश के नगर विकास विभाग से आदेश आया है। इसकी जानकारी मिलते ही वह छुट्टी पर चले गये है। अब संबंधित सहायक अभियंता को नोटिस देने की तैयारी हो रही है।

दो महीने पहले हुई थी घटना

मलदहिया में मई महीने में बारिश के मौसम के दौरान खुले मैनहोल में स्कूटी सवार महिला गिर पड़ी थी। इस मामले में लेडी ने सिगरा थाने में शिकायत की थी। नगर निगम में तत्कालीन नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी को लिखित पत्र दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने फौरी तौर पर जांच कराकर पूरे मामले का ब्योरा शासन को भेजते हुए उचित कार्रवाई की संस्तुति की थी। वर्तमान में जेई को चंदौली में संबंध ि1कया गया है।

अब नोटिस चस्पा की तैयारी

खास यह है कि जेई के घर में परिवार का कोई भी सदस्य आदेश की प्रति स्वीकार नहीं कर रहा है। सामान्य इंजीनियरिंग विभाग के अफसर लीगल एडवाइज लेकर आदेश की प्रति घर की दीवार पर चस्पा करने की तैयारी की जा रही है।

नगर में 8भ् हजार मैनहोल

जलकल सचिव एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि जिसमें महिला गिरी थी वह नाला था जिसे ढकने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। नगर में करीब 8भ् हजार मैनहोल हैं जिसे शिकायत मिलते ही दुरुस्त किया जाता है। वहीं नगर निगम के मुख्य अभियंता कैलाश सिंह ने कहा कि नाले भी ढके जा रहे हैं।