-फ्राइडे रात पीडि़त लड़की ने दो नामजद और एक अज्ञात पर दर्ज कराया केस

>BAREILLY

अच्छी जॉब के बहाने झारखंड से दिल्ली और फिर शाही लाकर लड़की से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने फ्राइडे तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि लड़की चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। वहीं पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है। जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

तीन लोगों पर केस

पीडि़त लड़की ने बताया कि झारखंड का रहने वाला सहदेव उसे पिछले दिनों दिल्ली में अच्छी जॉब का झांसा देकर ले गया था। इसके बाद उसने दिल्ली में बरेली के शाही निवासी राजाराम से मुलाकात करायी। जिसके बाद उसे दिल्ली में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसे शाही लेकर आ गए। जिसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया। लड़की ने आरोप लगाया कि वहां उससे चार लोगों ने तीन दिन तक रेप किया। कमरे से किसी तरह निकलकर लड़की प्रधान के पास पहुंची। जहां प्रधान ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लड़की ने पुलिस को तहरीर देकर खुद को नाबालिग बताया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर राजाराम सहदेव और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।

मेडिकल चलाता है राजाराम

रम्पुरा गांव का रहने वाला राजाराम झोलाछाप डॉक्टर भी है। वह मेडिकल स्टोर भी चलाता है। वहीं गांव में चर्चा है कि राजाराम इससे पहले भी इस तरह के काम कर चुका है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक राजाराम को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।