RANCHI: ख्भ् वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में खेले गए ताऊलू के टीम इवेन्ट ड्वेल ब्वॉयज ग्रुप में मणिपुर ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सर्विसेज की टीम ने दूसरा व मध्य प्रदेश की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि ग‌र्ल्स ग्रुप में भी मणिपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। इधर, मेजबान झारखण्ड की टीम ने कड़ी टक्कर दी किंतु बहुत कम अंकों के अन्तर से पिछड़ कर दूसरा स्थान ही हासिल हुआ। वहीं, ब्वॉयज की तरह ग‌र्ल्स में भी मध्य प्रदेश टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

दो स्पर्धाओं में झारखंड सेकेंड

चंग्क्वान के ब्वॉयज ग्रुप में मणिपुर के सुभसन शर्मा फ‌र्स्ट, सर्विसेज के डब्ल्यू तोम्बा सिंह सेकेंड व केरल के आमिर सुहैल थर्ड रहे। वहीं ग‌र्ल्स ग्रुप में मध्य प्रदेश की साक्षी जाटव फ‌र्स्ट, पूर्णिमा रजक का सेकेंड व निर्मला देवी थर्ड रहीं। नन्क्वान के ब्वॉयज ग्रुप में एच रामानन्द मेतेई सिंह (मणिपुर)फ‌र्स्ट, एच कंग्लिेन्गांबा सिंह (सर्विसेज) सेकेंड व मेजबान झारखण्ड के समीर तीतुंग थर्ड रहे। वहीं, वीमेंस ग्रुप में मणिपुर की टी आरती देवी फ‌र्स्ट, झारखण्ड की श्रेया कुमारी सेकेंड व एमपी के आरती गर्ग थर्ड रहीं। वहीं, ताइचीक्वान ब्वॉयज ग्रुप में वाई आनन्दा सिंह (मणिपुर) फ‌र्स्ट, मो जाहिद चिश्ती (सर्विसेज) सेकेंड व मो मुश्ताक (मध्य प्रदेश) थर्ड रहे। ग‌र्ल्स ग्रुप में पुष्पा (मणिपुर) फ‌र्स्ट, बबली कच्छप (झारखण्ड) सेकेंड व हिमानी जाटव (मध्य प्रदेश) थर्ड रहीं।