-डोमेस्टिक वर्कर के नाम पर महानगरों में शोषण

-छुड़ा कर रांची लाई गई युवती ने किया था खुलासा

RANCHI: झारखंड से लड़कियों की तस्करी होने के वैसे तो कई मामले सामने आते रहे हैं। जिसमें से कई बार पुलिस ने कार्रवाई कर लड़कियों को छुड़ा लिया, इसके बावजूद कुछ युवतियों को तस्कर कैसे भी करके मुंबई पहुंचा देते हैं, जहां डोमेस्टिक वर्कर के नाम पर पार्लर संचालक उनसे देह व्यापार करवाते हैं।

भ्0 लड़कियां फंसीं

डोमेस्टिक वर्कर के लिए काम दिलाने के नाम पर पुलिस रिकॉर्ड में अब तक भ्0 युवतियां ऐसी हैं, जिनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। जिनका सुराग मिल रहा है। उसे एएचटीयू द्वारा मुक्त कराया जा रहा है। झारखंड के चाईबासा, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, कर्रा, मांडर, चान्हो की कई लड़कियां ऐसी हैं, जो मुंबई, दिल्ली, हरियाणा जैसे नगरों में अभी भी फंसी हुई हैं और उनसे गंदे काम करवाए जा रहे हैं।

युवती ने किया था खुलासा

गौरतलब हो कि जुलाई में मुंबई पुलिस ने मसाज पार्लर में काम कर रही झारखंड की एक युवती को छापेमारी कर बरामद किया था। जब उसे रांची लाया गया तो उसने पूछताछ में खुलासा किया था कि पार्लर में युवतियों से गलत धंधा करवाया जा रहा है। युवती ने बयान दिया था कि जब उसे मुंबई के रेस्क्यू फाउंडेशन ने छापेमारी कर उसे मुक्त कराया था। उसका कहना था कि क्लाइंट जिसे चाहते थे, उसे बार-बार काम मिलता था। युवती के मुताबिक, क्लाइंट उसे ब्लैक ब्यूटी के नाम से पुकारते थे। युवती का कहना था कि मसाज के बहाने वहां देह व्यापार का धंधा चलता था। नेपाल, थाईलैंड जैसे देशों की भी लड़कियां वहां काम करती थीं।

क्वोट

जो लड़कियां महानगरों में फंसी हुई हैं। उनके परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है। कुछ लड़कियों के बारे में जानकारी मिली है। उनका पता लगाया जा रहा है।

आराधना सिंह, एएचटीयू प्रभारी, खूंटी।