RANCHI : राज्य के आठ शहरों में आधुनिक स्लाटर हाउस बनाए जाएंगे। रांची के अलावे दुमका, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, मेदिनीनगर, हजारीबाग और बोकारो के चास मे बनने वाले स्लाटर हाउस के लिए जमीन चिन्हित की जा चुकी है। इन स्लाटर हाउस का डिजाइन मॉडर्न तरीके से तैयार किया जाएगा। इसमें हाईटेक टेक्नोलोजी वाले इक्विपमेंट्स लगाए जाएंगे। नगर विकास विभाग की ओर से सभी म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन को जल्द ही स्लाटर हाउस बनाने का काम शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

एक्सप‌र्ट्स की ली जाएगी मदद

नगर विकास विभाग के मुताबिक, आठ शहरों में बनने वाले आधुनिक स्लाटर हाउस को चलाने के लिए एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड़ पर इसको चलाया जाएगा। पहले स्लटर हाउस का निर्माण किया जाएगा, उसके बाद सरकार स्लटर हाउस चलाने वाले अनुभवी लोगों का सेलेक्शन करेगी, उसके बाद उन लोगों के सहयोग से उसका रन किया जाएगा। देश के जो बड़े लाइसेंसी और अनुभवी स्लटर हाउस चलाने वाले संचालक हैं उनके सहयोग से इन स्लाटर हाउस को चलाया जाएगा।

एफएसएसआई मानक का होगा पालन

आठ शहरों में बनने वाले स्लाटर हाउस पूरी तरह आधुनिक होंगे। इसके निर्माण से लेकर संचालन तक में अपडेटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इतना ही नहीं इसमें फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नॉ‌र्म्स के आधार पर होगा। इसके निर्माण में क्वालिटी से किसी तरह का समझौैता नहीं किया जाएगा।