RANCHI : जम्मू कश्मीर में आए भीषण बाढ़ को देखते हुए झारखंड सरकार भी मदद के लिए आगे आई है। बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए सरकार की ओर से ब्0 हजार कंबल भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कलेक्टेरिएट से कंबल लदे तीन ट्रकों को जम्मू कश्मीर के लिए रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मदद के तौर पर ये कंबल भेजे जा रहे हैं। आगे भी बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। इस अवसर पर डीसी विनय कुमार चौबे, एसडीओ अमित कुमार, अशोक कुमार, नीरज कुमारी और सौरव प्रसाद समेत कई ऑफिसर्स मौजूद थे।

एक दिन का दें वेतन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से एक दिन का वेतन राहत कोष में देने की अपील की है, ताकि जम्मू कश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अपनी क्षमता के अनुसार राहत कोष के लिए मदद कर सकते हैं। जम्मू कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा में उन्होंने लोगों से हरसंभव सहयोग करने का आग्र्रह किया।

डॉक्टर्स की टीम जाएगी जम्मू कश्मीर

राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की चिकित्सा के लिए दस डॉक्टर्स की टीम को जम्मू कश्मीर भेजने का फैसला किया है। ये डॉक्टर्स वहां बाढ़ की वजह से बीमार हुए लोगों का ट्रीटमेंट करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर के बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए पांच करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं।

बाढ़ में ख्म् लोगों को निकालने में सफलता

झारखंड से श्रमायुक्त डॉ मनीष रंजन के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर गई टीम ने बाढ़ में फंसे ख्म् लोगों को निकाला और उन्हें दिल्ली भेज दिया है। इससे पहले राहत दल ने यहां के भ्9 लोगों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित स्थानों में पहुंचा चुकी है। इन्हें फ्लाइट अथवा रेल से झारखंड लाने की कोशिश चल रही है।